ETV Bharat / state

इज्जत के लिए कत्ल: अमेठी में बहन से बातचीत पर भड़का भाई, तलवार से हमला कर ली युवक की जान

हत्या के बाद आरोपियों ने तलवार मवइया चौराहे से आगे नाले के किनारे छिपा दिया था शव.

अमेठी पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
अमेठी पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार (Amethi Police)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 26, 2026 at 12:26 PM IST

|

Updated : February 26, 2026 at 2:07 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अमेठी: बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई शाहिद की हत्या का बुधवार को पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी ने स्वीकार किया कि मृतक का उसकी बहन से बातचीत करना उसे नागवार गुजरा था. इसी रंजिश में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर तलवार से हमला कर युवक की हत्या कर दी. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुलिस के मुताबिक, जिले के थाना बाजार शुक्ल भारत गैस एजेंसी के पास मंगलवार को शाहिद (30) पुत्र शरीफ निवासी शुकुल बाजार कस्बा का खून से लथपथ शव पड़ा मिला था. मामले में सुहेल पुत्र नियाजुद्दीन निवासी पूरे लोहांगी मजरे दक्खिनगांव क्यार और अभिषेक पाल पुत्र दान बहादुर पाल निवासी ग्राम मवैया रहमतगढ़ को गिरफ्तार किया गया है.


पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अभियुक्त सुहेल ने बताया कि उसकी बहन से शाहिद (मृतक) बातचीत करता था. इसी रंजिश के कारण उसने अपने साथी अभिषेक पाल व एक अन्य के साथ मिलकर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद तलवार मवइया चौराहे से आगे नाले के किनारे छिपा दिया था. अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार बरामद हुआ है. प्रभारी निरीक्षक बाजार शुकुल विवेक वर्मा ने बताया कि घटना में शामिल एक बाल अपचारी को पुलिस निगरानी में लिया गया. मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Last Updated : February 26, 2026 at 2:07 PM IST