ETV Bharat / state

ट्विशा मौत मामले में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के घर CBI टीम, हाईटेक मशीनों से जुटाए साक्ष्य

ट्विशा मौत मामले में सीबीआई ने तेज की जांच. समर्थ सिंह को लेकर पहुंची टीम. समर्थ के कजिन भाई स्वराज सिंह भी की पूछताछ.

TWISHA SHARMA DEATH CASE
ट्विशा मौत मामले में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के घर CBI टीम (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : May 27, 2026 at 10:44 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई की एंट्री के बाद जांच तेज हो गई है. जांच टीम मुख्य आरोपी समर्थ सिंह को लेकर बुधवार को रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के घर पहुंची. जहां ट्विशा की संदिग्ध मौत हुई थी. सीबीआई ने पूरे घर की बारीकी से जांच पड़ताल की और गिरिबाला सिंह सहित घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की.

2 घंटे से ज्यादा मौजूद रही सीबीआई की टीम

चर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टीगेशन की टीम बुधवार को रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के घर पहुंची. जहां पिछले करीब 2 घंटे से ज्यादा सघन जांच और पूछताछ की. इस दौरान घर के भीतर और बाहर हाईटेक तकनीकों की मदद से साक्ष्य जुटाने का काम किया गया.

अत्याधुनिक उपकरणों से बारीकी से की पड़ताल (ETV Bharat)

अत्याधुनिक उपकरणों से बारीकी से की पड़ताल

सीबीआई की टीम ने अत्याधुनिक उपकरणों के जरिए घटनास्थल की बारीकी से पड़ताल की. टीम ने पूरे घर की वीडियोग्राफी की. वहीं घर के बाहरी हिस्सों की भी रिकॉर्डिंग की गई. जांच एजेंसी विशेष तकनीक का उपयोग कर घटनास्थल का 360 डिग्री थर्मल इमेज तैयार कर रही है ताकि घटना से जुड़े हर पहलू को वैज्ञानिक तरीके से समझा जा सके.

RETIRED JUDGE GIRIBALA SINGH HOUSE
2 घंटे से ज्यादा मौजूद रही सीबीआई की टीम (ETV Bharat)

फारो फोकस थर्मल स्कैनर मशीन का उपयोग

बताया जा रहा है कि जांच में फारो फोकस थर्मल स्कैनर मशीन का उपयोग किया जा रहा है. यह मशीन किसी भी स्थान का बेहद सटीक डिजिटल मैप और थर्मल इमेज तैयार करती है. CBI की फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद रही और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ मिलकर घर के अलग-अलग हिस्सों की जांच करती दिखाई दी.

CBI TEAM INVESTIGATION
समर्थ के कजिन भाई स्वराज सिंह से भी पूछताछ (ETV Bharat)

समर्थ के कजिन भाई स्वराज सिंह से भी पूछताछ

इसी दौरान मामले में नया मोड़ तब आया जब समर्थ सिंह का कजिन भाई स्वराज सिंह भी गिरिबाला सिंह के घर पहुंचा. जानकारी के अनुसार सीबीआई ने स्वराज सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया था. ऐसा दावा है कि घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में समर्थ सिंह और अन्य लोगों के साथ एक तीसरा व्यक्ति भी नजर आया था, जिसकी पहचान स्वराज सिंह के रूप में हुई है. अब जांच एजेंसी समर्थ सिंह और स्वराज सिंह का आमना-सामना कराकर पूछताछ करने की तैयारी में हैं.

CBI TEAM HIGHTECH MACHINES
अत्याधुनिक उपकरणों से बारीकी से की पड़ताल (ETV Bharat)

डिजिटल साक्ष्य और बयानों से सीबीआई जोड़ रही कड़ियां

माना जा रहा है कि सीसीटवी फुटेज, घटनास्थल से जुटाए गए डिजिटल साक्ष्य और बयानों के आधार पर सीबीआई कई अहम कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई हैं. जांच के दौरान समर्थ सिंह, उसकी मां गिरिबाला सिंह और घर में मौजूद अन्य लोगों से लगातार पूछताछ की. सीबीआई अधिकारी हर गतिविधि और बयान को रिकॉर्ड करते रहे. वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पूरी घटना की परतें खोलने में जुटी है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.