ETV Bharat / state

ट्विशा शर्मा मामले में क्यों नहीं आई सेकंड पोस्टमार्टम रिपोर्ट? गिरिबाला, समर्थ की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी

ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ी. सेकंड पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर उठे सवाल.

GIRIBALA SAMARTH JUDICIAL CUSTODY
गिरिबाला और समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत बढ़ी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : June 30, 2026 at 3:50 PM IST

|

Updated : June 30, 2026 at 4:44 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल: चर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी गई है. मंगलवार को विशेष अदालत में सुनवाई के दौरान कोर्ट में गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए. सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए और बढ़ा दी.

सीबीआई ने न्यायिक हिरासत बढ़ाने पेश किया था आवेदन

ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई ने अदालत में आवेदन पेश करते हुए आरोपी समर्थ सिंह के लैपटॉप का पासवर्ड उपलब्ध कराने और उसका वॉइस सैंपल लेने की अनुमति मांगी है. सीबीआई का कहना है कि डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों की जांच मामले की पड़ताल के लिए अहम है. जांच को देखते हुए सीबीआई के आवेदन पर विशेष अदालत ने दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी है.

14 जुलाई को होगी अगली सुनवाई (ETV Bharat)

गिरिबाला सिंह ने कोर्ट में जताई नाराजगी

सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह की ओर से उनके घर में हाल ही में हुई चोरी का मुद्दा भी उठाया गया. गिरिबाला सिंह ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए पुलिस पर सही तथ्य सामने नहीं रखने और झूठ बोलने का आरोप लगाया.

ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने कोर्ट परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए आरोपियों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "पहले यह कातिल थे, अब चोर भी हैं." उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए केस को दिल्ली ट्रांसफर किए जाने की मांग भी उठाई.

'चोरी होना सबूत मिटाने की साजिश का हिस्सा'

ट्विशा शर्मा के भाई हर्षित शर्मा ने घर में हुई चोरी को संदिग्ध बताते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए. उन्होंने आरोप लगाया, "यह चोरी सबूत मिटाने की साजिश का हिस्सा हो सकती है. संभव है गिरिबाला सिंह के घर में ऐसे तथ्य या दस्तावेज मौजूद रहे हों, जो जांच में महत्वपूर्ण साबित हो सकते थे, इसलिए चोरी की घटना को अंजाम दिया गया."

14 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में दोनों पक्षों के वकीलों ने भी अदालत में अपने-अपने तर्क रखे. विशेष अदालत ने सीबीआई के आवेदन पर सुनवाई करते हुए आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ाने का आदेश दिया. मामले की अगली सुनवाई 14 जुलाई को होगी.

ट्विशा के वकील अनुराग श्रीवास्तव और अंकुर पांडे ने इसका विरोध किया. उन्होंने कहा, "चोरी के मामले मे कटारा हिल्स पुलिस जांच कर रही है. चोर दस्तावेज की चोरी क्यों करेगा वे उसके किस काम के हैं." वकील अनुराग श्रीवास्तव और अंकुर पांडे ने कहा, "सीबीआई को भी चोरी के मामले मे संज्ञान लेना चाहिए." ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा और भाई हर्षित शर्मा ने भी गिरिबाला सिंह के घर चोरी पर सवाल उठाए.

सेकंड पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए कोर्ट से की मांग

ट्विशा शर्मा मौत मामले में सेकंड पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब तक कोर्ट में पेश नहीं की गई है. इसे लेकर सीबीआई ने कोर्ट से मांग की है कि सेकंड पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्द पेश करने के लिए एम्स प्रबंधन को आदेश दें. अदालत ने 3 जुलाई तक इसकी सुनवाई का समय दिया है. एम्स की ओर से उनके वकील भी कोर्ट में हाजिर हुए.

Last Updated : June 30, 2026 at 4:44 PM IST