ETV Bharat / state

कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, लिव इन पार्टनर भी एक हफ्ते पहले दे चुका जान

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवती ने खुदकुशी कर ली है जिसके बाद सनसनी फैल गई है.

Twenty Two year old girl commits suicide in Kurukshetra
कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : April 21, 2026 at 5:12 PM IST

|

Updated : April 21, 2026 at 5:43 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में लगातार खुदकुशी के मामले सामने आ रहे हैं. कुरुक्षेत्र के सेक्टर 13 में अब 22 वर्षीय युवती ने खुदकुशी कर ली है. पिछले एक हफ्ते में 5 लोगों ने आत्महत्या का खतरनाक कदम उठाया है. सोमवार को 3 साल की बच्ची की हत्या कर माता-पिता ने भी आत्महत्या कर ली थी. घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में भेजा. पुलिस मामले की जांच कर रही हैं.

युवती ने खुदकुशी की : कुरुक्षेत्र के सेक्टर 13 के पीजी में रहने वाली एक युवती ने आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान देवी उर्फ मानसी नंदगढ़ जुलाना जिला जींद के तौर पर हुई है, जिसकी उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है. युवती का लिव इन पार्टनर भी करीब एक सप्ताह पहले आत्महत्या कर चुका है. युवती के पिता राममेर ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी, जिसके बाद वे यहां पहुंचे हैं. उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले उसके पार्टनर ने भी अपनी जिंदगी खत्म कर ली थी.

कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या (Etv Bharat)

लिव इन पार्टनर भी कर चुका खुदकुशी : पुलिस अधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पीजी में रहने वाली एक युवती ने आत्महत्या कर ली है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. उन्होंने बताया कि परिजनों से पता चला है कि युवती जिस युवक के साथ लिव इन में रह रही थी, उसने भी करीब एक सप्ताह पहले आत्महत्या कर ली है जिसको लेकर वो दुखी थी और इसी कारण उसने आज ये खौफनाक कदम उठाया है.

Twenty Two year old girl commits suicide in Kurukshetra
कुरुक्षेत्र सेक्टर 13 में खुदकुशी (Etv Bharat)
Twenty Two year old girl commits suicide in Kurukshetra
लिव इन पार्टनर भी एक सप्ताह पहले कर चुका आत्महत्या (Etv Bharat)
Twenty Two year old girl commits suicide in Kurukshetra
मौके पर पहुंची एंबुलेंस (Etv Bharat)
Twenty Two year old girl commits suicide in Kurukshetra
युवती की डेड बॉडी (Etv Bharat)
Twenty Two year old girl commits suicide in Kurukshetra
कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवती ने खुदकुशी की (Etv Bharat)

Disclaimer : ईटीवी भारत आपसे अपील करता है कि आप ऐसा कदम कभी ना उठाएं. ज़िंदगी में कभी खुशियां आती है, कभी परेशानियां आती है. ऐसे में परेशानियों का डटकर मुकाबला करें, डिप्रेशन में ना जाएं और अगर आप या आपका कोई परिजन किसी वजह से डिप्रेशन में है तो तत्काल मनोचिकित्सक की सलाह लें. यूं अपनी ज़िंदगी से ना हारें.

Twenty Two year old girl commits suicide in Kurukshetra
सुसाइड समाधान नहीं है (Etv Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : कुरुक्षेत्र में दंपति ने बेटी की हत्या के बाद की खुदकुशी, बच्ची की बीमारी से थे परेशान

ये भी पढ़ें : सोनीपत के गोहाना में डेयरी संचालक की मौत से मचा हड़कंप, पहले बेटे पर किया हमला, फिर कर ली खुदकुशी

ये भी पढ़ें : बिहार की छात्रा ने हरियाणा में की खुदकुशी, कुरुक्षेत्र के NIT गर्ल्स हॉस्टल में दी जान

Last Updated : April 21, 2026 at 5:43 PM IST