ETV Bharat / state

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 20 IPS अफसरों के तबादले, अपर्णा कुमार बनीं लखनऊ की नई JCP

शासन ने 20 आईपीएस अफसर ट्रांसफर किये हैं. लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट, प्रयागराज जोन और भर्ती बोर्ड समेत कई महत्वपूर्ण विभागों के मुखिया बदले गए हैं.

Photo Credit: ETV Bharat
लखनऊ की नई JCP अपर्णा कुमार. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 7, 2026 at 3:02 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ: ​उत्तर प्रदेश शासन ने कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर बड़ी सर्जरी की है. शासन ने 20 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है.

इस फेरबदल में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट, प्रयागराज जोन और भर्ती बोर्ड समेत कई महत्वपूर्ण विभागों के मुखिया बदले गए हैं.

Photo Credit: ETV Bharat
कई महत्वपूर्ण विभागों के मुखिया बदले गए. (Photo Credit: ETV Bharat)

लखनऊ कमिश्नरेट में बड़ा बदलाव: राजधानी लखनऊ की पुलिसिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए अमित वर्मा को संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद से हटा दिया गया है. उन्हें अब आईजी, ईओडब्ल्यू की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनकी जगह आईजी मानवाधिकार अपर्णा कुमार को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट का नया संयुक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है.

Photo Credit: ETV Bharat
प्रशासनिक स्तर पर बड़ी सर्जरी की गयी. (Photo Credit: ETV Bharat)

प्रमुख अधिकारियों की नई तैनाती:

  • राम कुमार ADG, मानवाधिकार, लखनऊ ADG, लॉजिस्टिक्स, लखनऊ
  • राजकुमार ADG, लॉजिस्टिक्स, लखनऊ ADG, मानवाधिकार, लखनऊ
  • ज्योति नारायन ADG, PTS, जालौन ADG, प्रयागराज जोन
  • डॉ. संजीव गुप्ता ADG, प्रयागराज जोन ADG, मुख्यालय, लखनऊ
  • प्रशांत कुमार ADG, प्रशासन/मुख्यालय ADG, प्रशासन, लखनऊ
  • तरुण गाबा IG, सुरक्षा, लखनऊ ADG, सुरक्षा, लखनऊ (प्रोन्नत)
  • आशुतोष कुमार अपर पुलिस आयुक्त, कानपुर ADG, भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
  • अपर्णा कुमार IG, मानवाधिकार, लखनऊ संयुक्त पुलिस आयुक्त (JCP), लखनऊ
  • मोदक राजेश डी. राव IG, रेलवे, लखनऊ IG, स्थापना, यूपी
  • आर.के. भारद्वाज IG, भवन एवं कल्याण IG, रेलवे, लखनऊ
  • श्री किरण एस. प्रतीक्षारत IG, लखनऊ परिक्षेत्र
  • ए. सुरेशराव कुलकर्णी IG/DIG, तकनीकी सेवाएं IG, भ्रष्टा० निवा० संगठन
  • अमित वर्मा संयुक्त पुलिस आयुक्त, लखनऊ अपर पुलिस आयुक्त, प्रयागराज
  • डॉ. अखिलेश कु. निगम IG/DIG, CID, लखनऊ IG, CID, लखनऊ
  • एन. कोलान्ची अपर पुलिस आयुक्त, प्रयागराज IG, रेलवे, प्रयागराज
  • राजीव मल्होत्रा IG/DIG, UPSIFS IG, UPSIFS, लखनऊ
  • रोहन पी. कनय प्रतीक्षारत DIG, विशेष जांच, लखनऊ
  • मो. इमरान प्रतीक्षारत DIG, भवन एवं कल्याण, लखनऊ
  • संतोष कुमार मिश्रा DIG/SP सम्बद्ध, DGP मुख्यालय DIG, PTS, जालौन
  • विजय ढुल DIG/SP, UP-112

तबादले का उद्देश्य: ​विभाग के अनुसार, इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय पुलिसिंग में सुधार लाना और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अधिकारियों को उनके अनुभव और विशिष्ट कार्यक्षमता के आधार पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यक्षेत्र में कार्यभार ग्रहण करने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रिय होने के निर्देश दिए हैं.

शासन ने कई पुलिस अफसरों के तबादले किए हैं. अपर्णा रजत कौशिक लखनऊ की नई जेसीपी नियुक्त की गई हैं. वहीं अमित वर्मा को प्रयागराज कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है. यह बदलाव राज्य की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किया गया है.

यह भी पढ़ें- UP का यह पहला ऐसा संस्थान, जहां लगी PET-CT स्कैन मशीन; इन बीमारियों के इलाज में कारगर