ETV Bharat / state

चंडीगढ़ में अस्पताल परिसर में डॉक्टर ने की खुदकुशी, मौत से उठे सवाल, पुलिस कर रही पड़ताल

चंडीगढ़ में जीएमसीएच-32 अस्पताल में 24 वर्षीय डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Twenty four year old doctor commits suicide at GMCH-32 in Chandigarh
चंडीगढ़ में अस्पताल परिसर में डॉक्टर ने की खुदकुशी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : June 2, 2026 at 10:55 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़ : शहर के सेक्टर-32 स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH-32) में एक 24 वर्षीय जूनियर डॉक्टर द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में शोक का माहौल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

डॉक्टर ने की खुदकुशी : जानकारी के अनुसार मृतक डॉक्टर की पहचान योगेश के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उन्होंने अस्पताल परिसर में खुदकुशी कर ली. लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन, पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि ये स्पष्ट हो सके कि आत्महत्या के पीछे क्या वजह रही.

मामले की जांच कर रही पुलिस : पुलिस को मौके से कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और मृतक के सहयोगियों, दोस्तों तथा परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि डॉक्टर किसी मानसिक तनाव, व्यक्तिगत परेशानी या पेशेगत दबाव से गुजर रहे थे या नहीं. अस्पताल के कर्मचारियों और साथी डॉक्टरों के अनुसार मृतक अपने काम में सक्रिय थे और इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. अस्पताल प्रशासन ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए आंतरिक स्तर पर जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी. फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. इस दुखद घटना ने एक बार फिर स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत युवा डॉक्टरों पर बढ़ते मानसिक दबाव, लंबे कार्य घंटों की चुनौतियों को लेकर चर्चा शुरू कर दी है.

Twenty four year old doctor commits suicide at GMCH-32 in Chandigarh
GMCH-32 (ETV Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : पानीपत में महिला डॉक्टर का AI वीडियो बनाया, बॉयफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर खुदकुशी की कोशिश की

ये भी पढ़ें : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नेपाली महिला ने की खुदकुशी, पति की मौत के बाद अकेली रहती थी

ये भी पढ़ें : पानीपत में महिला ने की खुदकुशी, पति सहित तीन पर मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस