ETV Bharat / state

आग का शोला बना ट्रक, ड्राइवर और कंडक्टर चलती गाड़ी से कूदे

चंद मिनटों की देरी दो जिंदगियों पर भारी पड़ सकती थी.

TRUCK TURNS INTO BALL OF FIRE
ड्राइवर और कंडक्टर चलती गाड़ी से कूदे (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : December 28, 2025 at 1:58 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

धमतरी: कुरुद थाना इलाके के भोथली रोड पर चलती ट्रक में आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि चंद मिनटों में ही ट्रक आग के शोलों में तब्दील हो गई. ट्रक चला रहे ड्राइवर और पास में बैठे कंडक्टर ने किसी तरह से गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई. अगर चंद मिनटों की भी देरी ड्राइवर और क्लीनिर ने की होती तो दोनों की जान खतरे में पड़ जाती.

चलती ट्रक में लगी आग

ट्रक में आग लगने की खबर आनन फानन में लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को दी. थोड़ी ही देर में फायर फाइटर की टीम मौके पर पहुंच गई. दमकल टीम ने तत्काल जलती ट्रक पर पानी की बौछार करनी शुरू कर दी. चंद मिनटों में ही आग पर काबू पा लिया गया. जिस जगह पर ट्रक में आग लगी थी वहां पर कई और गाड़ियां मौजूद थी. पास ही बिजली के खंभे और वायर भी थे. गनीमत रही की आग गाड़ियों और बिजली के तारों तक नहीं पहुंची. अगर दमकल की टीम थोड़ी भी देर करती तो आग बेकाबू होकर दूसरी गाड़ियों तक पहुंच सकती थी. फायर फाइटर की टीम जबतक आग पर काबू पाती तबतक ट्रक का अगल हिस्सा पूरी तरह से जल चुका था.

आग का शोला बना ट्रक (ETV Bharat)

कैसे हुआ हादसा

ट्रक ड्राइवर और क्लीनर अपनी गाड़ी को लेकर भोथली रोड से गुजर रहे थे. तभी उनकी गाड़ी के इंजन से धुआं निकलने लगा. जबतक ड्राइवर और क्लीनर कुछ समझ पाते इंजन से आगे की लपटें बाहर आने लगी. ड्राइवर ने किसी तरह से गाड़ी को काबू किया और ब्रेक लगाते ही गाड़ी से कूद गया. ट्रक में आग कैसे लगी अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है. संभावना जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से गाड़ी में आग पकड़ी होगी.

फायर फाइटर टीम ने बताया हादसे की वजह शार्ट सर्किट

कुरूद के फायरमैन शत्रुघ्न निषाद ने बताया कि कुरूद अंतर्गत भोथली रोड में ट्रक में आग लगने की सूचना मिली थी, मौके पर जाकर आग पर काबू पाया गया. ट्रक में सरिया लोड था. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट लग रहा है. जिसकी वजह से ट्रक के सामने का हिस्सा जलकर खाक हो गया. हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है.

इस तरह के हादसों में क्या करें ड्राइवर

  • सबसे पहले गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ी करने की कोशिश करें.
  • संभव हो तो आबादी से दूर ले जाकर खड़ी खड़ी करें.
  • गाड़ी में आग बुझाने की मशीन हो तो उसका इस्तेमाल करें.
  • तत्काल फायर फाइटर टीम को फोन करें.
  • सड़क से गुजर रहे लोगों को गाड़ी के पास आने से रोकें.
  • गाड़ी का बीमा है तो बीमा कंपनी को फोन कर घटना की सूचना दें.
कोरिया जिले के बड़ेसाल्ही गांव हत्याकांड का खुलासा, दंपति को घर समेत आग के हवाले कर भागे थे आरोपी
रायगढ़ में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प, भीड़ ने लगाई पुलिस की गाड़ी में आग, महिला टीआई को मारी लात
मणिकंचन केंद्र धमतरी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला