पानी की तेज धार में समाया 18 टायर वाला ट्रक, यमुनानगर की बोली नदी में मचा हड़कंप
हरियाणा के यमुनानगर में बोली नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया जिससे 18 टायर वाला ट्रक नदी के तेज बहाव में फंस गया.

Published : August 31, 2026 at 8:41 PM IST
|Updated : August 31, 2026 at 8:46 PM IST
यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर में बोली नदी का जलस्तर जब अचानक से बढ़ गया तो उसमें 18 टायर वाला ट्रक नदी के तेज बहाव में फंस गया जिसके बाद हड़कंप के हालात बन गए.
नदी के तेज बहाव में फंसा ट्रक : हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हुई बारिश के बाद यमुनानगर की बोली नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया. तेज बहाव के बीच जैतपुर गांव के घाट पर 18 टायर का ट्रक नदी में फंस गया. ट्रक का बड़ा हिस्सा पानी में लगभग पूरी तरह समा चुका था. पानी का बहाव और बढ़ने पर ट्रक के पलटने का खतरा बना हुआ था.
ट्रक से बाहर निकला ड्राइवर : ट्रक ड्राइवर पवन के मुताबिक, वो माइनिंग जोन से रेत भरकर करनाल की तरफ जा रहा था. इसी दौरान नदी में अचानक पानी का बहाव बढ़ गया और ट्रक पानी की तेज धार में फंस गया. हालात बिगड़ते देख वो समय रहते ट्रक से बाहर निकल गया और सुरक्षित नदी किनारे पहुंच गया.
नदी का बहाव काफी तेज़ : पूरी घटना नगला मोहिउद्दीनपुर गांव के पास जैतपुर गांव के घाट की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बारिश के बाद अचानक नदी में पानी बढ़ा, जिससे कुछ ही देर में शांत बहने वाली नदी की धार तेज़ हुई और ऐसे हालात बन गए. मौके पर मौजूद राहगीर रमजान ने बताया कि नदी का बहाव काफी तेज है और ट्रक पानी के बीच बुरी तरह फंसा हुआ है. पानी बढ़ने की स्थिति में खतरा और बढ़ सकता है.
ट्रक को सुरक्षित बाहर निकालने की चुनौती : फिलहाल नदी में पानी का बहाव इतना तेज है कि ट्रक को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करना भी मुश्किल है. भारी-भरकम ट्रक तेज धार के बीच फंसा हुआ है और उसके पलटने का खतरा बना हुआ है. हालांकि, ट्रक चालक के समय रहते बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया. अब प्रशासन और रेस्क्यू टीम के सामने ट्रक को सुरक्षित बाहर निकालने की चुनौती है.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : यमुनानगर की उफनती बोली नदी में फंसा "बाहुबली" ट्रक, जेसीबी से निकाला गया बाहर
ये भी पढ़ें : वायनाड भूस्खलन : बह गए ट्रक, जान बचाने के लिए दौड़े लोग, ऐसा डरावना था दृश्य
ये भी पढ़ें : यमुनानगर में बाढ़ का खतरा! उफान पर सोम-पथराला नदी, तटबंध टूटने से सैकड़ों एकड़ फसल प्रभावित

