ETV Bharat / state

पल भर में उजड़ गई पूरी दुनिया, नई बाइक खरीदने की खुशी मातम में बदली, फूट-फूट कर रोया पति

करनाल के नेशनल हाईवे पर तेज़ रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें महिला की मौके पर मौत हो गई.

Truck hits a bike on the National Highway in Karnal killing a woman
फूट-फूट कर रोया पति (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 27, 2025 at 9:07 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

करनाल : हरियाणा के करनाल में नेशनल हाईवे पर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. अल्फा सिटी के पास हुए इस हादसे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई. महिला अपने पति के साथ घर लौट रही थी, लेकिन कुछ ही पलों में ये सफर ज़िंदगी का आख़िरी सफर बन गया.

लंगर से लौटते वक्त हुआ हादसा : सुल्तानपुर गांव निवासी महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर घर जा रही थी. अल्फा सिटी के पास चल रहे एक लंगर में वे कुछ देर के लिए रुके थे. लंगर से भोजन करने के बाद जैसे ही दंपती दोबारा बाइक पर सवार होकर आगे बढ़े, पीछे से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दी.

पल भर में उजड़ गई पूरी दुनिया (Etv Bharat)

ट्रक महिला को कुचलता हुआ फरार : टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर गई. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, ट्रक चालक महिला के ऊपर से ट्रक चढ़ाकर मौके से फरार हो गया. हादसा इतना भयावह था कि महिला ने वहीं दम तोड़ दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दृश्य बेहद हृदय विदारक था.

Truck hits a bike on the National Highway in Karnal killing a woman
महिला की मौके पर मौत (Etv Bharat)

नई बाइक, नए सपने… और एक झटके में सब खत्म : बताया जा रहा है कि परिवार ने कुछ समय पहले ही नई बाइक खरीदी थी. घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन यह हादसा उन खुशियों को मातम में बदल गया. जिस घर में हंसी गूंज रही थी, वहां अब सिर्फ़ चीख-पुकार और आंसू बचे हैं.

Truck hits a bike on the National Highway in Karnal killing a woman
मौक के बाद रोते परिजन (Etv Bharat)

बेटे और पति का रो-रोकर बुरा हाल : हादसे की खबर मिलते ही महिला का बेटा मौके पर पहुंचा. मां का शव देख उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया. वहीं पति सदमे में हैं और बार-बार यही कहते नजर आए कि एक पल में उनकी पूरी दुनिया उजड़ गई. ये मंजर जिसने भी देखा, उसकी आंखें नम हो गईं.

Truck hits a bike on the National Highway in Karnal killing a woman
खुशियों भरे घर में पसरा मातम (Etv Bharat)

पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच जारी : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया. आरोपी ट्रक चालक फिलहाल फरार है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें - फरीदाबाद में कार में लगी भीषण आग, शोलों से जल उठी सड़क, बाल-बाल बची ड्राइवर की जान

ये भी पढ़ें - जींद में कोहरे का कहर, स्कूल-रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर, 12 लोग घायल

ये भी पढ़ें - करनाल में यात्रियों से भरी रोडवेज बस पलटी, चालक पर लापरवाही का आरोप