ETV Bharat / state

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक ड्राइवर का डेंजरस स्टंट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरियाणा के नूंह में दिल्ली-मुंबई बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर खतरनाक स्टंट करने वाले ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.

Truck driver arrested for dangerous stunt on Delhi Mumbai Baroda Expressway
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक ड्राइवर का डेंजरस स्टंट (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 8, 2026 at 10:34 PM IST

|

Updated : February 8, 2026 at 10:46 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नूंह : जिले में दिल्ली-मुंबई बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर ट्रक कंटेनर से लापरवाही और खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है. वीडियो में ट्रक चालक द्वारा वाहन को तेजी से लहराते हुए चलाने और स्टंट करने के दृश्य कैद हुए थे, जिससे अन्य यात्रियों की जान को खतरा पैदा हो गया था.

एक्सप्रेसवे पर ट्रक ड्राइवर का स्टंट : पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटना जिले के फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर हुई. पूरा मामला 3 फरवरी को शाम करीब 4 बजे का है, जब चैनल नंबर 74 के पास गांव रिगड़ के निकट ट्रक कंटेनर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाया. वीडियो व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और ट्रक के नंबर को चिन्हित कर जांच शुरू की. जांच के दौरान चालक की पहचान साबिर पुत्र सुलेमान के रूप में हुई, जो राजस्थान के अलवर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र का निवासी है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक ड्राइवर का डेंजरस स्टंट (Etv Bharat)

आरोपी ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार : पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चालक के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे कार्यों से ना केवल अन्य वाहन चालकों की जान को खतरा होता है, बल्कि बड़े हादसे का कारण भी बन सकता हैं. गनीमत रही कि इस बार कोई दुर्घटना नहीं हुई. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक्सप्रेसवे पर यातायात पुलिस सतर्क है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने चेतावनी दी है कि यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे वीडियो पर तुरंत संज्ञान लिया जाएगा.

Last Updated : February 8, 2026 at 10:46 PM IST