ETV Bharat / state

खूंटी में एमवीआई पर मारपीट का आरोप, ट्रक चालक पहुंचे थाना, एफआईआर नहीं तो दी आंदोलन की चेतावनी

खूंटी में मोटर यान निरीक्षक पर ट्रक चालक ने मारपीट का आरोप लगाया है. थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की.

TRUCK DRIVER ASSULTED IN KHUNTI
एफआईआर को लेकर थाना पहुंचे ड्राइवर संघ के सदस्य (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : March 2, 2026 at 12:46 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्ट: राजेश कुमार सिंह

रांची/खूंटी: जिले में तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चल रही सख्ती अब विवाद की वजह बनती दिख रही है. एक ट्रक चालक ने मोटर यान निरीक्षक यानी एमवीआई पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर ट्रक चालकों में नाराजगी है और देर रात ट्रक एसोसिएशन ने खूंटी थाना में लिखित शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. चालकों ने साफ कहा है कि अगर प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे.

हजारीबाग के बरही निवासी पीड़ित ट्रक चालक रमेश कुमार यादव ने बताया कि 28 फरवरी को वे रायगढ़ से सीमेंट लेकर रांची जा रहे थे. इसी दौरान कालामाटी के पास भारत पेट्रोल पंप के समीप उनका वाहन खड़ा था. आरोप है कि एमवीआई मो शहनवाज सिविल ड्रेस में मौके पर पहुंचे और दस्तावेज की जांच करने लगे. जब चालक ने पहचान पत्र दिखाने को कहा तो कथित तौर पर गाली गलौज और मारपीट की. जिससे उन्हें गंभीर चोट आई.

ड्राइवर संघ की एमवीआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग

ट्रक चालक का यह भी आरोप है कि जांच में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिलने के बावजूद उन पर 54 हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही ऑल झारखंड ड्राइवर संघ के सदस्य भी थाना पहुंचे और एमवीआई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

एसवीआई अधिकारी ने आरोपों को किया खारिज

वहीं एमवीआई मो शहनवाज ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उनका कहना है कि नियमानुसार वाहन की जांच की गई थी. जांच के दौरान चालक ने जांच पदाधिकारी और मौके पर मौजूद सिपाहियों से अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद उसे चेतावनी दी गई. एमवीआई का दावा है कि कार्रवाई के डर से ही चालक ने मारपीट का आरोप लगाया है.

एमवीआई ने यह भी कहा कि जिला प्रशासन के निर्देश पर खूंटी की सड़कों पर ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है. रोजाना जुर्माना वसूला जाता है. जिससे सड़क हादसों में कमी आई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: हिट एंड रन कानून को लेकर झारखंड में ड्राइवरों का प्रदर्शन, मंगलवार को काला बिल्ला लगाकर जताएंगे विरोध

झरिया में कोयला लोड ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की मौत, सड़क जाम कर की आगजनी

पलामू में पकड़ी गई लाखों की खैर की लकड़ी, हरियाणा के ट्रक से हो रही थी तस्करी