ETV Bharat / state

रुद्रपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत के बाद लोगों ने जमकर किया बवाल

रुद्रपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद लोगों ने जमकर बवाल किया.

Rudrapur truck and bike accident
रुद्रपुर में ट्रक और बाइक की टक्कर (Photo- ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : December 30, 2025 at 7:23 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रुद्रपुर: शहर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है.

रुद्रपुर के गाबा चौक पर हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की सारी खुशियों को हमेशा के लिए छीन लिया. तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक बबलू की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे रमपुरा क्षेत्र में मातम पसर गया. जैसे ही स्थानीय लोगों की घटना की जानकारी हुई तो कई घंटे तक सड़क पर बवाल चलता रहा. लोगों ने हाईवे पर तोड़फोड़ शुरू कर दी. लोगों को काबू करने के लिए पुलिस को हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद मामला शांत हुआ, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली.

गौर हो कि रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में देर रात काशीपुर सितारगंज हाईवे स्थित गल्ला मंडी चौराहे के पास एक ट्रक ने बाइक से घर लौट रहे रमपुरा निवासी बबलू को रौंद दिया. आनन फानन में घायल बबलू को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद दोस्त ने ट्रक का पीछा कर उसे गाबा चौक पर रोक लिया. जैसे ही घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को लगी तो वह भी गाबा चौक पहुंच गए. युवक मौत की खबर के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए.

घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अभी तक मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है. चालक और वाहन को कब्जे में लिया गया है.
प्रशांत कुमार, सीओ सिटी रुद्रपुर

आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की और पुलिस पर चालक को बचाने के आरोप लगाते हुए, सड़क पर जाम लगा दिया. जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई. बाद में पुलिस ने हालात संभालते हुए जाम को खुलवाने के लिए युवकों पर सख्ती की गई. घटना की सूचना पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी मौके पर पहुंचे और उग्र हुए युवकों को समझाने का प्रयास किया गया. स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, दोषी चालक पर सख्त कार्रवाई और गाबा चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की है. ताकि किसी और परिवार को इस तरह अपनों को न खोना पड़े. बाद में पुलिस टीम द्वारा वाहन को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

पढ़ें-