ट्रक के सामने अचानक आ गई बाइक, सूरजपुर में अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर मचा कोहराम
बाइक पर कोल कर्मी अपने साथी के साथ घर लौट रहा था.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : February 23, 2026 at 2:57 PM IST
सूरजपुर: रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जब बाइक की टक्कर ट्रक से हो गई. मौके पर ही एक बाइक सवार 1 युवक की मौत हो गई. दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. घायल युवक का इलाज एसईसीएल अस्पताल में जारी है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है. लोगों का कहना है कि आए दिन यहां पर सड़क हादसे होते रहते हैं, बावजूद इसके सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाते.
तेज रफ्तार ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर
ये हादसा अंबिकापुर - बनारस जाने वाले मार्ग पर जरही गांव के पास हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक सवार दोनों युवक अपनी दिशा में सही से जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए.
हादसे में 1 युवकी की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
हादसे में जाने गंवाने वाले युवक के एसईसीएल से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है, जिससे कोल कर्मियों में भी शोक की लहर है. हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टक्कर का पूरा दृश्य कैद हुआ है. फुटेज के आधार पर पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है. घटना की सूचना मिलते ही भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
यातायात नियमों का करना चाहिए पालन
पुलिस ने ट्रक चालक के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके.
गाड़ी चलाने वालों से अपील
- बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन नहीं चलाएं
- बाइक में पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट पहनना चाहिए
- फोर व्हीलर ड्राइवर को सीट बेल्ट लगाना चाहिए
- ड्रिंक एंड ड्राइव से बचना चाहिए
- गाड़ी की गति सीमा को ध्यान में रखना चाहिए
सूरजपुर में अजीबोगरीब चोरी, पिता की शिकायत पर बेटा गिरफ्तार
पति बना हैमर मैन, पत्नी, साली और बच्ची पर किया खतरनाक वार, वाइफ ने तोड़ा दम, आरोपी की तलाश जारी
जमीन विवाद में सूरजपुर में मारपीट, जिला अस्पताल में पीड़ित का चल रहा इलाज

