ETV Bharat / state

मां-भाई और बहन का कत्ल कर थाने पहुंचा बेटा... ट्रिपल मर्डर से दिल्ली के लक्ष्मी नगर में दहशत

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां, भाई और बहन की हत्या कर पूरे इलाके को दहला दिया.

दिल्ली में ट्रिपल मर्डर
दिल्ली में ट्रिपल मर्डर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : January 5, 2026 at 6:55 PM IST

|

Updated : January 5, 2026 at 8:02 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपने ही हंसते-खेलते परिवार को खत्म कर दिया. लक्ष्मी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक मकान में युवक ने अपनी सगे मां, भाई और बहन की बेरहमी से हत्या कर दी. इस तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने के बजाय सीधे थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. लोगों में दहशत का माहौल है.

आरोपी के सरेंडर करते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां कमरे के भीतर का मंजर देख अधिकारियों के भी होश उड़ गए. वहीं, पड़ोसियों के लिए यह विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि युवक ऐसा खौफनाक कदम कैसे उठा सकता है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ माना जा रहा है. हालांकि हत्या की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस आरोपी के मानसिक हालात पारिवारिक विवाद और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन पूछताछ कर रही है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी.

DCP ईस्ट अभिषेक धनिया का बयान (ETV Bharat)

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद स्थिति पूरी तरह साफ होगी. आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है पड़ोसी और स्थानीय लोग इस जघन्य वारदात से स्तब्ध हैं किसी को यकीन नहीं हो रहा कि एक बेटा इस हद तक जा सकता है.

आर्थिक परेशानी में था आरोपी

डीसीपी अभिषेक धनिया ने बताया कि आज तकरीबन 5 बजे यशवीर नामक एक 26 साल का आदमी लक्ष्मी नगर थाने आया और उसने कबूल किया कि उसने अपने 3 परिवार वालों का गला घोंट दिया है. पुलिस को जांच करने पर मौके पर पहुंचकर तीन शव मिले हैं. पता चला है कि वह आर्थिक परेशानी में था और मानसिक रूप से परेशान था. उसने दोपहर करीब 2 बजे अपने परिवार वालों को ज़हरीला पदार्थ दिया और बाद में उनका गला घोंट दिया. आरोपी के बयान के आधार पर सभी तथ्यों और परिस्थितियों की पुष्टि की जा रही है. प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी की बात सामने आई है, लेकिन हत्या के पीछे के अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

Last Updated : January 5, 2026 at 8:02 PM IST