पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस का होगा सफाया, घुसपैठियों के पक्ष में खड़ी है टीएमसी : अरुण साव
डिप्टी सीएम अरुण साव ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने का दावा किया है. अरुण साव ने कहा जनता टीएमसी से मुक्ति चाहती है.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : January 1, 2026 at 4:35 PM IST
भूपेंद्र दुबे, रायपुर
रायपुर : पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस के अत्याचार से मुक्त होना चाहती है. इस बार पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस का सफाया होगा जनता ने इसका मन बना लिया है. पश्चिम बंगाल में विकास के कार्य बंद है, अपराध और दादागीरी चरम पर है और केन्द्र की योजना का लाभ जनता को नहीं मिल रहा है. इस बार पश्चिम बंगाल में कमल खिलेगा. ये सारी बातें नए साल के पहले दिन डिप्टी सीएम अरुण साव ने ईटीवी भारत से कही.
पश्चिम बंगाल में छत्तीसगढ़ की क्या रहेगी भूमिका ?
भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल की तैयारी में जुटी हुई है. पश्चिम बंगाल में पार्टी को जीताने के लिए छत्तीसगढ़ के नेताओं की भी अहम भूमिका इसलिए है क्योंकि छत्तीसगढ़ के प्रभारी रहे नितिन नबीन अब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं. ऐसे में पश्चिम बंगाल को लेकर के छत्तीसगढ़ के नेताओं की भी जिम्मेदारी बड़ी होगी. यह सवाल पूछे जाने पर ईटीवी भारत से बात करते हुए छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पश्चिम बंगाल पूरी तरह से तैयार है. टीएमसी के अत्याचार से मुक्ति के लिए, राज्य की तरक्की और बेहतरी के लिए पश्चिम बंगाल की जनता तैयार है.
चुनाव की तारीख की प्रतीक्षा हो रही है. इस बार निश्चित तौर पर पश्चिम बंगाल में कमल खिलेगा. भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और पश्चिम बंगाल के लोगों के जीवन में परिवर्तन आएगा- अरुण साव, डिप्टी सीएम छग
किन मुद्दों को लेकर बंगाल में उतरेगी बीजेपी ?
भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में किन मुद्दों के साथ जाएगी क्योंकि मुद्दों को लेकर बहुत सारी चर्चाएं हो रही हैं. इसे लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लिए मुद्दों का भंडार है. जिस तरीके से वहां अत्याचार हो रहा है, लोग सुरक्षित नहीं है. बेटियों के साथ लगातार अनाचार हो रहा है, दादागिरी कर रहे हैं टीएमसी के लोग. जिस तरीके से लूट मचा हुआ है, पश्चिम बंगाल के विकास को अवरुद्ध कर दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पश्चिम बंगाल के लोगों को नहीं मिल रहा है. टीएमसी की सरकार घुसपैठियों के पक्ष में खड़ी है जो पश्चिम बंगाल के मूल लोगों के अधिकारों का हनन है. टीएमसी अपने सत्ता के लिए बंगाल के लोगों के साथ अत्याचार कर रही है.
नेशनल ट्राइबल गेम्स के प्रचार रथ की रवानगी
इससे पहले उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नेशनल ट्राइबल गेम्स को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं और इसके प्रचार वाहन को भी रवाना किया गया है. नए साल 2026 के पहले दिन उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर स्थित उनके आवासीय कार्यालय से इस रथ को रवाना किया. उन्होंने कहा कि यह रथ सभी जिलों में जाएगा . उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ को नेशनल ट्राइबल गेम की जिम्मेदारी मिली है इसे छत्तीसगढ़ की युवाओं को बहुत फायदा होगा.
दुर्गम क्षेत्र गोगुंडा में सुकमा जिला प्रशासन की दस्तक, नए साल में भरोसे और विकास की नई शुरुआत
साल के आखिरी तीन दिन सरकारी कामकाज ठप, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने दी ये चेतावनी
न्यू ईयर में भी रसोइया बहनों का आंदोलन जारी, अमित और ऋचा जोगी टिफिन लेकर पहुंचे धरनास्थल

