ETV Bharat / state

JEE Advanced 2026 के नतीजों में ट्राइसिटी के छात्रों ने दिखाया दम, यजत सिंघल बने हरियाणा-ट्राइसिटी टॉपर

JEE Advanced 2026 के नतीजों में ट्राइसिटी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है.

Tricity students excel in JEE Advanced 2026 results Yajat Singhal Arnab Gandhi Arush Singhal
यजत सिंघल बने हरियाणा-ट्राइसिटी टॉपर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : June 1, 2026 at 5:22 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़ : JEE Advanced 2026 के नतीजों में ट्राइसिटी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. इस बार सबसे ज्यादा चर्चा यजत सिंघल की रही, जिन्होंने ऑल इंडिया रैंक AIR 21 हासिल कर हरियाणा और ट्राइसिटी में टॉप किया है. वहीं आरुष सिंघल ने AIR 45 के साथ चंडीगढ़ में पहला स्थान हासिल किया है.

यजत सिंघल को गणित में रुचि : पंचकूला के भवन विद्यालय के छात्र यजत सिंघल के लिए ये सफलता अचानक नहीं आई. परिवार के मुताबिक बचपन से ही उनकी गणित में गहरी रुचि थी. स्कूल के दिनों में जब दूसरे बच्चे खेलों में व्यस्त रहते थे, तब यजत मुश्किल गणित के सवालों को हल करने में अपना समय बिताता था. यही लगन उन्हें देश के सबसे अच्छे रैंकर्स में ले आई.

हर कॉन्सेप्ट को गहराई से समझा : यजत ने बताया कि उन्होंने तैयारी के दौरान केवल लंबे घंटे पढ़ाई करने पर नहीं, बल्कि हर कॉन्सेप्ट को गहराई से समझने पर जोर दिया. उनका मानना है कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए सही सोच और लगातार अभ्यास सबसे जरूरी हैं. उन्होंने कहा कि अगर लक्ष्य बड़ा हो तो मेहनत में कोई शॉर्टकट नहीं होता.

यजत के माता-पिता खुश : यजत की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता भी बेहद खुश हैं. उनकी मां ने बताया कि परिवार ने हमेशा घर में पढ़ाई का सकारात्मक माहौल बनाए रखा. उनका कहना है कि रैंक से ज्यादा खुशी इस बात की है कि यजत ने पूरी ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपने सपने को पूरा किया.

अर्नव गांधी का शानदार प्रदर्शन : वहीं पंचकूला के ही अर्नव गांधी ने AIR 36 हासिल कर एक और बड़ी सफलता दर्ज की. अर्नव पहले JEE Main में भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि हर टेस्ट के बाद अपनी गलतियों का विश्लेषण करना उनकी तैयारी का अहम हिस्सा था.

Tricity students excel in JEE Advanced 2026 results Yajat Singhal Arnab Gandhi Arush Singhal
अर्नव गांधी (ETV Bharat)

आरुष सिंघल की AIR 45 : चंडीगढ़ के आरुष सिंघल भी किसी से पीछे नहीं रहे. उन्होंने AIR 45 हासिल कर शहर का नाम रोशन किया. आरुष पिछले कई वर्षों से लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे और उनकी मेहनत अब रंग लाई है. उन्होंने कहा कि मजबूत बुनियाद, नियमित अभ्यास और धैर्य ही सफलता की असली कुंजी है.

Tricity students excel in JEE Advanced 2026 results Yajat Singhal Arnab Gandhi Arush Singhal
आरुष सिंगल (ETV Bharat)

राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे ट्राइसिटी के छात्र : JEE Advanced के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ट्राइसिटी के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं. इन युवाओं की सफलता आने वाले वर्षों में हजारों छात्रों को प्रेरित करेगी कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के दम पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : AIR-22 हासिल कर हरियाणा टॉपर बने हिसार के अर्नव गांधी, परिजनों ने मनाया जश्न - बोले मोबाइल की लत से बेटे को दूर रखा

ये भी पढ़ें : UPSC टॉपर अकांश ढुल पहुंचे सिरसा, गांव वालों ने किया ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत

ये भी पढ़ें : करनाल की दीक्षा ने देश में बजाया डंका, CA फाइनल में 81% के साथ बनी ऑल इंडिया टॉपर, स्कूल पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत