ETV Bharat / state

धमतरी में हरे-भरे पेड़ों की बिना अनुमति हो रही कटाई, कुरूद ब्लॉक के कोटगांव की घटना

पेड़ कटाई का विरोध करने के लिए ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. ग्रामीणों ने सरपंच पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

CUTTING TREES WITHOUT PERMISSION
कुरूद ब्लॉक के कोटगांव की घटना (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : March 3, 2026 at 5:28 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

धमतरी: कुरूद ब्लॉक के कोटगांव में हरे-भरे पेड़ काटे जा रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि बिना अनुमति के पेड़ों को काटा जा रहा है. ग्रामीणों ने पेड़ काटे जाने का दोषी सरपंच और उसके प्रतिनिधियों पर लगाया है. पेट कटाई का विरोध करने और कार्रवाई करने की मांग को लेकर ग्रामीण आज कलेक्ट्रेट भी पहुंचे. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरपंच एवं उनके प्रतिनिधि द्वारा बगैर प्रशासनिक अनुमति के वृक्षों की कटाई की जा रही है. कलेक्टर ने जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है.

हरे-भरे पेड़ों की कटाई से नाराज हुए ग्रामीण

कलेक्टर दफ्तर पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि सरपंच और उनके प्रतिनिधि गांव के आस पास लगे पेड़ों को गिरा रहे हैं. ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से बताया कि ग्राम पंचायत कोटगांव के सरपंच उषा ध्रुव, उपसरपंच हरीश साहू और पंच दयाराम साहू, प्रिति साहू, बिंदू मारकांडे, शेवकुमारी भारती, एवं सरपंच पति जितेन्द्र ध्रुव के द्वारा, बिना ग्रामीण एवं ग्राम विकास समिति को बताए पेड़ काटे जा रहे हैं.

कुरूद ब्लॉक के कोटगांव की घटना (ETV Bharat)

बिना अनुमति पेड़ काटे जाने का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि बिना प्रशासनिक अनुमति के पहले तो पेड़ काटे गए, फिर उन काटे गए पेड़ों की नीलामी बुलाई जा रही है. नाराज ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन को मामले की जांच करनी चाहिए, जो भी दोषी हैं उनपर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. दोषियों से ये पूछा जाना चाहिए कि क्या उन लोगों ने पर्यावरण विभाग से या फिर संबंधित विभाग से पेड़ काटने की अनुमति ली. गांव वालों का कहना है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो कानून को अपना काम करना चाहिए. इसके साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि गांव में पिछले 6 माह से सचिव नहीं आ रहे हैं जिसकी वजह से कई काम प्रभावित हो रहे हैं.

बिना अनुमति के ये लोग पेड़ों की कटाई कर रहे हैं जो गैरकानूनी प्रक्रिया है. दोषियों पर हम कार्रवाई की मांग कर रहे हैं: भूषण साहू, ग्रामीण, कोटगांव

हरे-भरे पेड़ों को काटने के लिए वन विभाग की अनुमति लेनी होती है, अगर ऐसा इन लोगों के द्वारा नहीं किया गया है तो फिर ये गलत है: लेखेंद्र कुमार साहू, ग्रामीण, कोटगांव

ग्रामीणों का आवेदन प्राप्त हुआ है. इस मामले पर जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी: अबिनाश मिश्रा, कलेक्टर, धमतरी

पेड़ क्यों हैं हमारे लिए जरूरी

  • पेड़-पौधे हैं हमारे जीवन का आधार
  • पेड़-पौधे हमें जीवित रहने के लिए देते हैं ऑक्सीजन
  • पेड़-पौधे हानिकारक कार्बन डाइऑक्साइड करते हैं अवशोषित
  • पेड़-पौधे पर्यावरण को रखते हैं संतुलित
  • पेड़-पौधे छाया और ठंडी हवा देते हैं
  • पेड़-पौधे फल, फूल, औषधियां तथा लकड़ी जैसी अनमोल चीजें प्रदान करते हैं
  • पेड़ के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी असंभव है

कृषक उन्नति योजना: धमतरी के 1 लाख 24 हजार से अधिक किसानों के घर पहुंची होली की खुशियां

धमतरी में 17 साल की लड़की ने दी जान, लोगों ने कुछ देर पहले मोबाइल पर बात करते देखा

39 गुंडा बदमाशों को धमतरी पुलिस ने भेजा जेल, होली को लेकर अलर्ट