ETV Bharat / state

तूफान ने डराया! रेलवे ट्रैक पर गिरा विशालकाय पेड़, यात्री के सिर पर गिरा होटल का शीशा, देखें तस्वीरें

हरिद्वार में तूफान से मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरा. हरकी पैड़ी के पास होटल के शीशे टूटकर नीचे गिरे.

storm in haridwar
अचानक आए तूफान से रेलवे ट्रैक पर गिरा विशालकाय पेड़, यात्री के सिर पर गिरा होटल का शीशा (PHOTO-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : May 30, 2026 at 6:19 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हरिद्वार: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अचानक आए तुफान ने हरिद्वार में जमकर नुकसान पहुंचाया. हरिद्वार और देहरादून के बीच मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक विशालकाय पेड़ गिरने से अफरा-तफरी मच गई. हालांकि हादसे के वक्त रेलवे ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं थी. लिहाजा, एक बड़ा हादसा टल गया. वहीं दूसरी ओर हरकी पैड़ी के पास बाजार में तेज हवाओं से एक होटल के शीशे टूटकर नीचे गिर गए.

शनिवार दोपहर को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी तूफान चलने लगा. आंधी-तूफान ने जमकर कहर बरपाया. हालांकि आंधी तूफान से कोई जनहानि तो नहीं हुई बल्कि कई जगह पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई. जहां कई जगहों पर पेड़ गिरने से गाड़ियों के शीशे टूट गए. वहीं हरिद्वार देहरादून मार्ग पर मोतीचूर के पास एक विशालकाय पेड़ टूटकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया. पेड़ गिरने से बिजली तारें टूट गई और रेल यातायात बाधित हो गया. देहरादून से हरिद्वार के बीच चलने वाली कई ट्रेनें लेट हो गई. सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी, आरपीएफ और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची है. रेलवे ट्रैक से पेड़ हटाने के साथ ही बिजली की तारों की मरम्मत का कार्य भी किया जा रहा है.

हरिद्वार में तूफान ने मचाई तबाही (VIDEO- ETV Bharat)

वहीं दूसरी और हर की पैड़ी के नजदीक बाजार में तेज हवाओं से एक होटल के शीशे टूटकर नीचे गर गए. यहां नीचे से गुजर रहे एक यात्री के सिर के ऊपर शीशे गिर गए और वो घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्री को अस्पताल पहुंचाया गया.

storm in haridwar
मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरा (PHOTO-ETV Bharat)

हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज संजीत कंडारी ने बताया कि, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया. जिस स्थान पर शीशे गिरे थे, वहां बैरिकेड लगा दिए गए हैं. मौके पर तैनात पुलिसकर्मी यात्रियों को अवेयर भी कर रहे हैं.

storm in haridwar
तेज हवाओं से एक होटल के शीशे टूटकर नीचे गिर गए, जिससे व्यक्ति घायल हुआ. (PHOTO-ETV Bharat)

उधर, आंधी तूफान से हरिद्वार की राज विहार, फेज 2 कॉलोनी में भी एक विशालकाय पेड़ गिर गया. यहां डिवाइन लाइट स्कूल के पास पेड़ गिरने से दो विद्युत पोल टूटकर नीचे गिर गए. पेड़ गिरने मार्ग अवरुद्ध हो गया और आसपास के इलाके में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ लौटी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी