आगरा में तीन हाईवे और दो एक्सप्रेस वे पर बनेंगे ट्रॉमा सेंटर, ये सीएचसी होंगीं अपग्रेड
आगरा जिले की बात करें तो यहां से स्टेट हाईवे के साथ ही तीन नेशनल हाईवे गुजरते हैं.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : May 31, 2026 at 9:52 AM IST
आगरा: यूपी में आगरा एक ऐसा जिला हैं, जिससे तीन नेशनल हाईवे और दो एक्सप्रेस वे का अप एंड डाउन है. जो देश के हर कौने से जुड़ रहा है. आगरा से गुजर रहे हाईवे और एक्सप्रेस वे पर अक्सर हादसे भी होते हैं. इसलिए, अब योगी सरकार ने हाईवे और एक्सप्रेस वे पर हादसे के बाद घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिले में चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करके ट्रॉमा सेंटर बना रहा है. जिससे हादसे के बाद आपातकालीन चिकित्सा में चोट लगने या गंभीर बीमारी में समय पर बेहतर उपचार मिल सके.
बता दें कि आगरा जिले की बात करें तो यहां से स्टेट हाईवे के साथ ही तीन नेशनल हाईवे गुजरते हैं. नेशनल हाईवे की बात करें तो आगरा जयपुर हाईवे, आगरा ग्वालियर हाईवे और आगरा दिल्ली हाईवे है. इसके साथ ही आगरा जिले में यमुना एक्सप्रेस और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस का अप एंड डाउन भी है. जिनसे हजारों की संख्या में रोजाना वाहन गुजरते हैं. स्टेट हाईवे, नेशनल हाईवे और एक्सप्रेव वे पर अक्सर हादसे होते हैं. जिनमें कई हादसे भयंकर और दर्दनाक होते हैं. जिनमें हर सालों सैकडों की जान जाती है और हादसे में हजारों घायल होने से अपंग हो जाते हैं.
सड़क दुर्घटनाओं को लेकर आगरा बेहद संवेदनशील: आगरा सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को लेकर आगरा जिला बेहद संवेदनशील जिला है. यूपी और देश में भी सड़क दुर्घटनाओं में मरने वाले और घायलों की संख्या अधिक होती है. आगरा जिले की बात करें तो चारों ओर नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे से घिरा है. आगरा में यमुना एक्सप्रेस और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस का अप एंड डाउन भी है. आए दिन होने वाले हादसे और उनमें मरने वालों की संख्या को देखकर हाईवे और एक्सप्रेस वे के पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को ट्रोमा सेंटर बनाया जा रहा है. सीएचसी को ट्रॉमा सेंटर में अपग्रेड करने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है.
इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर ने भी तीनों जोन के लिए अलग से प्रस्ताव बनाकर भेजा है. जिससे वहां पर हाईवे और एक्सप्रेस वे पर होने वाले हादसे में घायलों को समय पर और जल्द बेहतर इमरजेंसी चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी. जिससे हादसे में घायलों की जान बचेगी.
खेरागढ़ में अस्पताल बन गया, सैंया का प्रस्ताव पास: आगरा सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्वत ने बताया कि अभी तक की बात करें तो ग्वालियर हाईवे पर सैंया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को ट्रोमा सेंटर में अपग्रेड करने की प्रस्ताव पास हो गया है. इसके साथ ही बाह विधायिका रानी पक्षालिका सिंह की मांग पर सुसज्जित अस्पताल को लेकर जमीन तलाशी जा रही है. ऐसे ही खेरागढ़ की बात करें तो वहां पर 50 बेड का निर्माण हो चुका है. उसकी स्थापना का इंतजार कर रहे हैं. स्थापना आते ही खेरागढ का अस्पताल शुरू कर दिया जाएगा.
घायलों को ट्रॉमा की सुविधा जल्द मिले: आगरा सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्वत ने बताया कि सरकार और विभाग का प्रयास यही है कि हादसे के घायलों को तत्काल ट्रॉमा की सुविधाएं मिल सकें. उन्हें उपचार के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पडे. निकट स्थिति में ट्रॉमा अस्पताल मिल जाएगा. इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए जो भी संसाधन की जरूरत है. उनकी डिमांड की जाएगी. जिसे शासन स्तर से पूरा किया जाएगा. जिससे हादसे में घायलों को बेहतर उपचार देने के साथ ही उनकी जान भी बचाई जा सके.
यह भी पढ़ें: आगरा के युवक ने विदेशी युवती से दोस्ती के चक्कर में गंवाए 24 लाख रुपये, जानें पूरा मामला

