ETV Bharat / state

मेरठ में होली पर अतिरिक्त बसें चलाएगा परिवहन निगम, 24 घंटे रहेगी उपलब्धता

होली के मद्देनजर परिवहन निगम ने चालकों और परिचालकों की छुट्टी रद्द कर दी है.

होली पर अतिरिक्त बसें चलाएगा परिवहन निगम
होली पर अतिरिक्त बसें चलाएगा परिवहन निगम (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 28, 2026 at 8:38 PM IST

|

Updated : February 28, 2026 at 10:26 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

मेरठ: होली पर्व को लेकर रोडवेज ने कमर कस ली है. अगले 10 दिनों तक मेरठ परिवहन निगम ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए फूलप्रूफ प्लान बनाया है. पश्चिम से पूरब को जोड़ने के लिए बड़ी संख्या में बसों को लगाया गया है, जिसका संचालन 28 फरवरी से 9 मार्च तक होगा, आइये जानते हैं किस रूट पर कितनी बसें चलाई जाएंगी?

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप नायक ने ईटीवी भारत को बताया कि परिचालक और अन्य कर्मचारियों को भी अतिरिक्त कार्य करने पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. निगम का दावा है कि इस बार होली पर पर्याप्त बसें रहेंगी और लोग सीट पर बैठकर यात्रा करेंगे. सोहराबगेट एवं मेरठ डिपो प्रभारी आसिफ अली ने बताया कि दोनों डिपो की बसों का बेड़ा बढ़ा दिया गया है, ताकि त्यौहार पर यात्रियों को बस आसानी से मिल सके.

चालकों और परिचालकों को इंसेंटिव भी दिया जाएगा. (Video Credit; ETV Bharat)

आर एम संदीप नायक ने कहा कि होली के त्यौहार के मद्देनजर चालकों और परिचालकों की छुट्टी रद्द कर दी गई है, हालांकि किसी के सामने कोई मजबूरी है तो उसे अवकाश मिल सकता है. होली से पहले दिल्ली से बड़ी संख्या में सवारियां निकलती हैं. जिसको देखते आनंद विहार के नजदीक कौशांबी डिपो में कई रोडवेज बसों को लगाया गया है.

इस बार 22 फरवरी को नमो भारत ट्रेन की सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दी गई है, ऐसे में इस बात पर भी ध्यान दिया जा रहा है कि अधिकांश यात्री जो दिल्ली से उत्तराखंड के अन्य शहरों और जिलों के लिए यात्रा करेंगे, उम्मीद है ऐसे यात्रियों की भीड़ मेरठ में सबसे ज्यादा रहेगी, उनके लिए बसों की उपलब्धता कराई जा रही है.

मेरठ डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी आसिफ अली ने बताया कि होली के अवसर पर 10 दिनों में तीन हजार किलोमीटर तक रोडवेज बसों का संचालन जिन चालक के द्वारा किया जाएगा, ऐसे चालक और परिचालकों को 4500 रुपये इंसेंटिव के तौर पर दिए जाएंगे. इसके अलावा रोडवेज कार्यशाला के कार्मिक और अन्य स्टाफ को 21 सौ रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे. बसों की कमी न हो इसके लिए अलग अलग रूट पर 24 घंटे बसों की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

इसी प्रकार दिल्ली के आनंदविहार से भी 25 रोडवेज बसें चलाई जाएंगी, जिनमें से 20 बसें गोरखपुर और पांच लखनऊ से संचालित होंगी. मेरठ के भैसाली रोडवेज अड्डे और मेरठ डिपो से दिल्ली रूट पर 25, देहरादून के लिए 20, बिजनौर-कोटद्वार के लिए 25, शामली के लिए 30, नोएडा के लिए 25, हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए 35, अंबाला के लिए 3, करनाल के लिए 1, अजमेर के लिए 2, जयपुर के लिए 2, मेरठ से लखनऊ के लिए 4, मेरठ से गोरखपुर 4 बसें चलाई जाएंगी. इतना ही नहीं यात्री की उपलब्धता पर मेरठ, बिजनौर नोएडा, दिल्ली, हरिद्वार, हस्तिनापुर और शामली में 24 घंटे बसों की उपलब्धता रहेगी.

इसी प्रकार मेरठ के सोहराब गेट डिपो से मेरठ, मुरादाबाद, बरेली के लिए 35 रोडवेज परिवहन निगम ने लगाई है. मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद के लिए 35 रोडवेज बस लगाई गई हैं. मेरठ से प्रयागराज के लिए 3 बस, मेरठ से कानपुर के लिए 6 बस, मेरठ से बुलंदशहर के लिए 42 रोडवेज बसों को लगाया गया है. मेरठ से हल्द्वानी के लिए 10 बसें, मेरठ-टनकपुर तक 3, मेरठ-रामनगर 3, मेरठ के सोहराब गेट डिपो से गोरखपुर के लिए 10 बसों को संचालन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: जोगीरा सारारा...होली के लिए हर्बल कलर, पालक, चुकंदर और मैदा, न आंखों को नुकसान और न स्किन एलर्जी

ये भी पढ़ें: घर पर नहीं, इस बार देश के इन 10 शहरों में मनाएं जिंदगी की सबसे यादगार होली, बेहद अनोखे अंदाज में होता है रंगोत्सव

Last Updated : February 28, 2026 at 10:26 PM IST