ETV Bharat / state

बिहार के 71 IPS अफसरों का तबादला, कई जिलों के SP बदले, DIG से लेकर IG रैंक के अधिकारी शामिल, देखें पूरी लिस्ट..

बिहार में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है. सुनील कुमार को ADG मुख्यालय बनाया गया है. देखें पूरी लिस्ट

IPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट
बिहार के 71 IPS अफसरों का तबादला (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 9, 2026 at 6:32 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार में शुक्रवार को पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत भारतीय पुलिस सेवा के 71 अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई पोस्टिंग दी गई है. इस बड़े प्रशासनिक फैसले को राज्य की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. तबादले का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और सभी अधिकारियों को अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

बिहार में 71 IPS का तबादला: जारी अधिसूचना के मुताबिक, 1991 से 1996 बैच के कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसमें पुलिस मुख्यालय, विशेष शाखा, अपराध अनुसंधान विभाग, रेलवे पुलिस, प्रशिक्षण और विशेष सशस्त्र बल जैसे अहम विभाग शामिल हैं. कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

प्रीता वर्मा को मिली ये जिम्मेदारी: तबादला सूची के अनुसार, 1991 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा वर्तमान में पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण, बिहार, पटना के पद पर कार्यरत थीं. अब उन्हें बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम, पटना में महानिदेशक-सह-अध्यक्ष और सह-प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. यह पद गैर-संवर्गीय है, लेकिन पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है.

कुंदन कृष्णन को बड़ा जिम्मा: 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन अभी तक अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, बिहार, पटना के पद पर तैनात थे. इसके साथ ही वे विशेष कार्य बल में भी अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे. अब उन्हें पुलिस महानिदेशक अभियान, विशेष कार्य बल, बिहार, पटना की जिम्मेदारी दी गई है. साथ ही उन्हें विशेष शाखा में भी अहम भूमिका दी गई है, जिसे राज्य की आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील विभाग माना जाता है.

1995 बैच की आईपीएस अधिकारी आर. मल्लर विजी वर्तमान में अपर पुलिस महानिदेशक-सह-निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के पद पर थीं. तबादले के बाद उन्हें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, पटना में अपर पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

1996 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. अमित कुमार जैन अभी तक अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना में तैनात थे. अब उन्हें मद्यनिषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो, बिहार, पटना का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है. साथ ही उन्हें अपराध अनुसंधान विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

1996 बैच के ही आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार वर्तमान में अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष शाखा, बिहार, पटना के पद पर कार्यरत थे. तबादले के बाद उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, बिहार, पटना की जिम्मेदारी दी गई है.

इसके अलावा 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी कमल किशोर सिंह, जो अब तक अपर पुलिस महानिदेशक बजट, अपील और कल्याण, बिहार, पटना में तैनात थे. उन्हें अब रेलवे, बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. आगे देखें सभी 71 आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट.

दरभंदा मिथिला क्षेत्र की पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ स्वप्ना गौतम मेश्राम को एससीआरबी (गैर संवर्गीय पद) का जिम्मा मिला है. बेगूसराय के डीआईजी आशीष भारती को मद्यनिषेध एएनटीएफ पटना की जिम्मेदारी दी गई है. पूर्णिया के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल को एससीआरबी का जिम्मा मिला है.

DIG का तबादला : दरभंदा मिथिला क्षेत्र की पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ स्वप्ना गौतम मेश्राम को एससीआरबी (गैर संवर्गीय पद) का जिम्मा मिला है. बेगूसराय के डीआईजी आशीष भारती को मद्यनिषेध एएनटीएफ पटना की जिम्मेदारी दी गई है. पूर्णिया के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल को एससीआरबी का जिम्मा मिला है.

इन जिलों को मिला नया SP: संतोष कुमार को क‍िशनगंज का एसपी बनाया गया है. जितेंद्र कुमार को अररिया, विनय तिवारी को गोपालगंज, सागर कुमार को यातायात पटना का एसपी बनाया गया है. पूरन कुमार झा को सिवान, नवजोत सिमी को अरवल, रामानंद कौशल को बगहा, अवधेश दीक्षित को लखीसराय, शुभांक मिश्रा को शिवहर, अपराजित को जहानाबाद और विक्रम सिहाग को वैशाली का एसपी बनाया गया है.

IPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट
IPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट (ETV Bharat)
IPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट
IPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट (ETV Bharat)
IPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट
IPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट (ETV Bharat)
IPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट
IPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट (ETV Bharat)
IPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट
IPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट (ETV Bharat)
IPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट
IPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट (ETV Bharat)
IPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट
IPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट (ETV Bharat)

IPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट
IPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट (ETV Bharat)

ये भी पढ़ें

बिहार में एक साथ 23 IAS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट