ETV Bharat / state

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में सर्जरी, एएसआई हेड कांस्टेबल समेत आरक्षकों का ट्रांसफर

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में ASI हेड कांस्टेबल और आरक्षकों का ट्रांसफर हुआ है.

Raipur Police Commissionerate
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में सर्जरी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 31, 2026 at 5:38 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर : रायपुर पुलिस विभाग में ट्रांसफर ऑर्डर जारी हुए हैं.पुलिस कमिश्ररेट में ASI, हेड कांस्टेबल सहित 25 आरक्षक को रक्षित आरक्षी केंद्र से ट्रांसफर करके अलग-अलग थानों में पोस्टिंग दी गई है.इसका आदेश पुलिस कमिश्नर डॉक्टर संजीव शुक्ला ने जारी किया है.



किसे कहां मिली पदस्थापना ?
ASI हुमुम लाल साहू को रक्षित आरक्षी केंद्र से तबादला करके थाना टिकरापारा भेजा गया है. प्रधान आरक्षक रॉबिन तिग्गा को रक्षित आरक्षी केंद्र से ट्रांसफर करके थाना सिविल लाइन पोस्टिंग दी गई है. आरक्षक नेकचंद पुरी को रक्षित आरक्षी केंद्र से ट्रांसफर करके थाना सिविल लाइन भेजा गया है. आरक्षक राजेश ज्योति को रक्षित आरक्षी केंद्र से तबादला करके थानागंज में पोस्टिंग दी गई है. आरक्षक मुकेश वर्मा को रक्षित आरक्षी केंद्र से ट्रांसफर करके थाना गंज भेजा गया है. आरक्षक तिलक वर्मा को रक्षित आरक्षी केंद्र से ट्रांसफर करके थाना तेलीबांधा भेजा गया है.

Transfer orders in Raipur Police Commissionerate
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में ट्रांसफर आदेश (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
रक्षित आरक्षी केंद्र से ट्रांसफर करके पोस्टिंगआरक्षक वासुदेव कोसरिया को रक्षित आरक्षी केंद्र से ट्रांसफर करके उन्हें थाना मौदहापारा भेजा गया है. आरक्षक नरेंद्र यादव को रक्षित आरक्षी केंद्र से तबादला करके थाना गुढ़ियारी में पोस्टिंग दी गई है. आरक्षक जयप्रकाश चौधरी को रक्षित आरक्षी केंद्र से ट्रांसफर करके उन्हें थाना उरला भेजा गया है. आरक्षक राजेश खलको को रक्षित आरक्षी केंद्र से तबादला करके थाना पंडरी में पोस्टिंग दी गई है. आरक्षक उमेश कुमार को रक्षित आरक्षी केंद्र से तबादला करके उन्हें थाना खम्हारडीह भेजा गया है.आरक्षक डाकेश्वर साहू और चंद्र किशोर गायकवाड़ को रक्षित आरक्षी केंद्र से तबादला करके थाना डीडी नगर भेजा गया है.आरक्षक यदुनाथ पटेल और आरक्षक लोकनाथ दीवान को थाना पुरानी बस्ती पोस्टिंग दी गई है.

बलरामपुर में मुर्गा नहीं बनाने पर मर्डर, पति ने की पत्नी की हत्या, फरार आरोपी गिरफ्तार

झीरम मामले के असली आरोपियों से नहीं हुई पूछताछ, NIA की जांच सिर्फ खानापूर्ति : भूपेश बघेल

दंतेवाड़ा मेडिकल कॉलेज में 50 सीटों के साथ एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू, सुकमा की शाल्या मंडावी ने लिया पहला एडमिशन