ETV Bharat / state

लखनऊ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल; ADCP और ACP स्तर के पांच अधिकारियों का ट्रांसफर, सौम्या पांडेय को साइबर सेल की कमान

एसीपी सुरेंद्र कुमार शर्मा को यातायात से हटाकर अलीगंज सर्किल की कमान दी गई है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं.

लखनऊ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल.
लखनऊ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 4, 2026 at 10:09 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ : कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यकुशलता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है. पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने रविवार को दो अपर पुलिस उपायुक्त और तीन सहायक पुलिस आयुक्त के कार्यक्षेत्र में बदलाव के आदेश जारी किए हैं. इस नई तैनाती में यातायात, हाईकोर्ट सुरक्षा और साइबर सेल जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है.

ट्रैफिक विभाग में बदलाव : राघवेंद्र सिंह अब लखनऊ की यातायात व्यवस्था संभालेंगे, जबकि इस पद पर तैनात अशोक कुमार सिंह को हाईकोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है. महिला अपराध और सोशल मीडिया सेल की जिम्मेदारी संभाल रही एसीपी सौम्या पांडेय को अब साइबर सेल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए यह एक महत्वपूर्ण तैनाती मानी जा रही है. ​वहीं एसीपी सुरेंद्र कुमार शर्मा को यातायात से हटाकर अब अलीगंज जैसे महत्वपूर्ण सर्किल की कमान दी गई है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं.

पुलिस मुख्यालय से जारी किया गया आदेश.
पुलिस मुख्यालय से जारी किया गया आदेश. (Photo Credit; Lucknow Police)

जानिए किसे कौन सी नई जिम्मेदारी मिली

  • राघवेंद्र सिंह पहले एडीसीपी हाईकोर्ट सुरक्षा में तैनात थे. अब एडीसीपी, यातायात की जिम्मेदारी दी गई है.
  • अशोक कुमार सिंह एडीसीपी, यातायात से एडीसीपी, हाईकोर्ट सुरक्षा में तैनात किए गए हैं.
  • शशि प्रकाश मिश्र एसीपी प्रतीक्षारत थे. अब एसीपी, यातायात बनाये गए हैं.
  • सुरेंद्र कुमार शर्मा एसीपी, यातायात से एसीपी, अलीगंज सर्किल बनाए गए हैं.
  • सौम्या पांडेय को एसीपी, महिला अपराध, यूपी-112 और मीडिया सेल के अलावा साइबर सेल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

यह भी पढ़ें : मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, पति-पत्नी और बेटी की मौत, सीएम योगी ने लिया संज्ञान