ETV Bharat / state

खाकी के बेड़े में बदलाव, पुलिस मुख्यालय से 100 इंस्पेक्टर के तबादला आदेश जारी

नए पदस्थापन स्थान पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के दिए निर्देश दिए गए हैं.

Transfer of 100 inspectors
राजस्थान पुलिस मुख्यालय (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : July 1, 2026 at 1:01 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: राजस्थान पुलिस के बेड़े में बड़ा बदलाव किया गया है. पुलिस मुख्यालय ने प्रदेशभर की पुलिस यूनिट में लगे 100 पुलिस इंस्पेक्टर (सीआई) की तबादला सूची जारी की है. एडीजी (पुलिस कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसफ ने यह तबादला आदेश जारी किए हैं.

इस सूची में रोहिताश, मेघना त्रिपाठी, हेमलता शर्मा, तुलसीराम, नरेंद्र सिंह, सुनील ताडा, मोहन सिंह, मुकेश चौधरी, छोटीलाल मीना और रामेश्वरी को अजमेर रेंज में लगाया गया है. जगदीश सिंह, मुकेश चंद, करतार सिंह, प्रह्लाद चंद को बीकानेर रेंज, दिग्विजय सिंह, मुरारीलाल मीना, सुमेर सिंह, हरिमन मीना, हीरालाल, अजीत कुमार, कुसुमलता, तेजपाल सैनी, बच्चू सिंह और युधिष्ठिर को भरतपुर रेंज में लगाया गया है.

इसे भी पढ़ें- राजस्थान पुलिस के बेड़े में बड़ा फेरबदल, उपाधीक्षक रैंक के 141 आरपीएस अधिकारियों के तबादले

इन्हें जयपुर और जोधपुर रेंज भेजा: इसी प्रकार कंचन कुमारी, मांगेलाल, हरलाल, दयाराम मीना, सुरेंद्र यादव, चौथमल बलाई, लक्ष्मीनारायण, कमलपुरी गोस्वामी और सत्यवीर सिंह को जयपुर रेंज में लगाया गया है. बंशीलाल, महेंद्र सिंह, केशर, चंद्रवीर, अवधेश सांदू को जोधपुर रेंज में लगाया गया है. महेश श्रीमाली को लीगल सेल, जोधपुर रेंज लगाया है. वहीं, ज्ञानचंद, सुरेंद्र कुमार राणा, गंभीर सिंह, रामभरोसी मीना, हरिसिंह मीना, मदनलाल, हरेंद्र सिंह सोढा, आनंद यादव, मोहम्मद रफीक और माधोसिंह को कोटा रेंज में लगाया गया है.

जयपुर और जोधपुर कमिश्नरेट में इन्हें लगाया: दीप सिंह, प्रवीण राजपुरोहित, मिठुलाल मेघवाल, दलबीर सिंह, गेहरी लाल गुर्जर, हिमांशु सिंह राजावत, भीमसेन कौशिक, सुखवीर सिंह को उदयपुर रेंज में लगाया गया है. प्रेमचंद, प्रदीप सिंह, विक्रांत शर्मा, विक्रम सिंह, प्रवीण कुमार, राकेश कुमार, गौरव प्रधान, सुधीर कुमार उपाध्याय को जयपुर कमिश्नरेट में लगाया गया है. कमल किशोर, लीला कुमारी, चम्पाराम मेघवाल, सुरेश कुमार सोनी, भारत सिंह को जोधपुर कमिश्नरेट में लगाया गया है.

इसे भी पढ़ें- राजस्थान में फिर आई ट्रांसफर की जंबो लिस्ट, 178 RAS अफसरों हुए तबादलें, यहां देखें लिस्ट

इनको सीआईडी सीबी में भेजा: अमित कुमार, शिवदास, महीराम विश्नोई, बेगराज मीना, जितेंद्र गंगवानी और संगीता बंजारा को सीआईडी क्राइम ब्रांच में लगाया गया है. रमेशचंद मीना, राजेश कुमार, सुरेशचंद मेघवाल, राजेश शर्मा, शैफाली सांखला व सरोज कुमारी को सीआईडी सीबी सतर्कता शाखा में लगाया गया है. भरत सिंह, धर्मसिंह, अर्चना मीना को सीआईडी सीबी सिविल राइट्स में लगाया गया है.

जीआरपी में इन्हें भेजा गया: रामकेश मीना, भवानी सिंह राजावत को जीआरपी रेंज, गीता कुमारी, संजू रानी को जीआरपी जोधपुर, उर्मिला कुमारी को एसओजी, जयपुर में लगाया है. अशोक को एजीटीएफ, नेकीराम को एटीएस जयपुर, शेषकरण को पीटीएस जोधपुर लगाया है. मुकेश कुमार मीना को डीजीपी कार्यालय (प्रशिक्षण एवं यातायात), विनोद कुमार शर्मा को पुलिस मुख्यालय की आवासन शाखा, अशोक कुमार सैनी को एससीआरबी, जयपुर, मनीषा को राजस्थान राज्य महिला आयोग में, रूपनारायण को पुलिस मुख्यालय की कार्मिक शाखा में और हरिसिंह को पीटीएस बीकानेर लगाया गया है.

इसे भी पढ़ें- राजस्थान में 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, 66 एसडीएम बदले गए