ETV Bharat / state

पुलिस विभाग में ट्रांसफर, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है.

GPM POLICE TRANSFER
जीपीएम पुलिस ट्रांसफर (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : April 30, 2026 at 9:19 AM IST

|

Updated : April 30, 2026 at 10:24 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गौरेला पेंड्रा मरवाही: जीपीएम पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में ट्रांसफर किया गया है. 29 अप्रैल को पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है. मनोज कुमार खिलारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय की तरफ से जारी आदेश के अनुसार जिले में नवीन अजाक थाना शुरू करने और प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थायी रूप से कई अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला किया गया है.

गौरेला पुलिस में ट्रांसफर

जारी सूची के अनुसार रक्षित निरीक्षक सिद्धार्थ शुक्ला को यातायात शाखा से प्रभारी यातायात शाखा की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं निरीक्षक अंजना केरकेट्टा को थाना प्रभारी अजाक के साथ महिला सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है. निरीक्षक शनिप कुमार रात्रे को थाना प्रभारी गौरेला बनाया गया है, जबकि सौरभ सिंह को रक्षित केंद्र में पदस्थ किया गया है.

GPM POLICE TRANSFER
गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस ट्रांसफर लिस्ट (ETV Bharat Chhattisgarh)

कई अधिकारियों कर्मचारियों का तबादला

इसी प्रकार इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह को थाना प्रभारी मरवाही, उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव को थाना अजाक और उप निरीक्षक अजय कुमार वारे को शिकायत शाखा/नियंत्रण कक्ष का प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों के स्तर पर भी कई तबादले किए गए हैं, जिनमें पीयूष तिर्की, अरुण तिर्की, सुनील बंजारे, सन्नी कोशले, चूड़ामणि सोनकर और सुमन तिवारी शामिल हैं.

पुलिस अधीक्षक ने ट्रांसफर होने वाले संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए है.

भिलाई के ट्रिपल मर्डर केस में आरोपी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयरेस्ट ऑफ द रेयर
सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित, 10वीं में 77.15 प्रतिशत और 12वीं में 83.04 फीसदी छात्र सफल, सीएम ने दी बधाई
डायबिटीज और राइस की क्या है सच्चाई , एक्सपर्ट से जानिए शुगर कंट्रोल के उपाय
Last Updated : April 30, 2026 at 10:24 AM IST