ट्रेलर और कंटेनर की भिड़ंत, रायपुर जबलपुर नेशनल हाइवे 30 पर जाम
हादसे में एक वाहन चालक की मौत हो गई. कंटेनर मध्य प्रदेश से रायपुर जा रहा था.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : March 1, 2026 at 10:04 AM IST
कबीरधाम: रफ्तार के कहर में एक ड्राइवर की फिर जान चली गई. शनिवार की रात रायपुर टू जबलपुर नेशनल हाइवे 30 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक दशरंगपुर चौकी इलाके के ग्राम अगरी में ट्रेलर और कंटेनर की जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. जिसकी वजह से रायपुर–जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर जाम लग गया.
रायपुर - जबलपुर नेशनल हाइवे 30 पर बड़ा सड़क हादसा
हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन के मलबे में फंस गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर रायपुर की ओर से आ रहा था, जबकि कंटेनर मध्यप्रदेश की दिशा से रायपुर की ओर जाने के लिए निकला था. हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया.

हादसे की वजह से लगा सड़क पर जाम
जाम और हादसे की सूचना मिलते ही दशरंगपुर चौकी पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा. कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेलर चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन वह कई घंटों तक केबिन में फंसा रहा. गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. चालक की पहचान की प्रक्रिया जारी है.
पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें और सतर्कता बरतें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके. मृतक ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
जांजगीर-चांपा में भीषण सड़क हादसा, तीन ट्रेलरों की टक्कर के बाद एक में लगी आग, ड्राइवर की मौत
CCTV में कैद सड़क हादसा, सूरजपुर में बेकाबू मालवाहक कार पर पलटा
बारसूर–चित्रकोट मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, बेकाबू स्कॉर्पियो पलटी, 13 लोग सवार थे

