ETV Bharat / state

रायपुर में दर्दनाक हादसा, आरंग के पारागांव में 2 सगे भाइयों समेत 3 की मौत

हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार कार डिवाइडर को तोड़ते हुए पलट गई. हादसे के वक्त कार में कुल 4 लोग सवार थे.

TRAGIC ROAD ACCIDENT IN RAIPUR
2 सगे भाइयों समेत 3 की मौत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 21, 2026 at 4:00 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: आरंग थाना इलाके में तेज रफ्तार कार दुर्घटना का शिकार हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब कार नेशनल हाइवे नंबर 53 से गुजर रही थी. बताया जा रहा है कि कार के चालक ने कार के ऊपर से अपना नियंत्रण खो दिया. देखते ही देखते बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई ओर सड़क किनारे पलट गई. हादसे के वक्त कार में कुल 4 लोग सवार थे. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है. मरने वालों में दो सगे भाई हैं.

दुर्घटना के वक्त कार में 4 लोग सवार थे. सभी युवक महासमुंद गए थे और वहां से वापस आरंग लौट रहे थे. इसी बीच पारागांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई. पुलिस ने मृतक तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया है.


2 सगे भाइयों समेत 3 की सड़क हादसे में मौत

आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने कहा, चारों युवक कार में सवार होकर महासमुंद से अपने घर आरंग लौट रहे थे. तभी नेशनल हाइवे नंबर 53 में पारागांव के पास स्थित टर्निंग में कार मोड़ते समय गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई. जिसमें दो सगे भाई भी शामिल हैं. एक युवक गंभीर रूप से घायल है. जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस मर्ग पंचनामा की कार्रवाई के बाद पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

टर्न के पास ड्राइवर ने कार के ऊपर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे कार बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. मरने वालों में दो सगे भाई शामिल हैं. एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है: हरीश साहू, थाना प्रभारी, आरंग

आरंग पुलिस ने बताया कि मरने वालों में हर्ष कुमार देवांगन 21 साल, राहुल देवांगन 20 साल और थानू सतनामी उम्र 22 साल शामिल है. वहीं गंभीर रूप से घायल युवक का नाम मिथलेश धीवर है जिसकी उम्र 23 साल है.

गाड़ी चलाने वालों को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए

  • गाड़ी चलाते वक्त इन बातों का रखना चाहिए ध्यान
  • चार पहिया वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट जरूर लगाएं
  • दोपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट जरूर पहनें
  • शराब पीकर वाहन चलाना कानून अपराध है.

प्रोफेसर मनोज दयाल ने संभाला कुलपति पद, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि को मिला नया नेतृत्व

वास्तु के अनुरूप निखरेगा रायपुर प्रेस क्लब, वास्तुविद रोहित खंडेलवाल ने किया विस्तृत निरीक्षण

रायपुर में स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में निकली भर्ती, 31 स्कूलों के लिए कुल 151 पद, जानिए डिटेल