ETV Bharat / state

कोरबा में दर्दनाक हादसा, बाड़ी में खेलते समय कुएं में गिरा तीन साल का मासूम, हुई मौत

कोरबा में एक तीन साल के बच्चे की कुएं में गिरने से मौत हो गई. राजकुमार शाह की रिपोर्ट

Korba Police Investigation
कोरबा पुलिस की जांच (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 22, 2026 at 5:03 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कोरबा: जिले के अंतर्गत आने वाले दार्दखुर्द पुरानी बस्ती में एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना सामने आई है. यहां घर के पास बाड़ी में खेल रहा लगभग 3 वर्ष का एक मासूम बच्चा अचानक खुले कुएं में जा गिरा, जिससे उसकी पानी में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई. कुएं में गिरने के बाद बच्चे को लेकर परिजन तत्काल कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे थे. जहां परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुएं में गिरने के बाद बच्चा लगभग आधा घंटे तक ही भीतर था. मौके पर ही उसकी सांसे उखड़ चुकी थी.

शनिवार सुबह की घटना

​​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अभियांक पटेल पुत्र शतानंद पटेल के रूप में हुई है. उसकी उम्र 3 साल थी. यह घटना शनिवार सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच की बताई जा रही है. परिजनों के मुताबिक, बच्चा घर के पास ही स्थित बाड़ी में खेल रहा था. इसी दौरान परिवार के सदस्यों का ध्यान कुछ पलों के लिए चूका और बच्चा खेलते-खेलते खुले कुएं के पास पहुँच गया और संतुलन बिगड़ने से अंदर जा गिरा.

कोरबा में तीन साल के बच्चे की मौत (ETV BHARAT)

काफी देर तक बच्चे के दिखाई न देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जब बाड़ी स्थित कुएं में झांककर देखा गया, तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला. घटना के तुरंत बाद परिजनों ने आनन-फानन में बच्चे को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

परिवार में छाया मातम

अचानक हुई दुर्घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है. माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, इस असमय और दु:खद घटना से पूरे दार्दखुर्द क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

कुछ समय ही अकेला था बच्चा

बच्चों के पिता सदानंद ने बताया कि मेरे दो बच्चे हैं. जिसमें से मेरे छोटे बच्चे की आज हादसे से मौत हो गई है, मैं घर पर ही था. थोड़ी देर के लिए पूजा करने चला गया. तब बच्चा अपने दादा के पास था. इसके बाद वह कब बाड़ी में चला गया और कुएं में गिर गया. इसकी हमें भनक नहीं लगी, जब हमने तलाश शुरू की तो बच्चा कुएं में मिला. बच्चे की मौत से परिवार में मातम का माहौल है.

छात्रा से अश्लील फोटो मांगने वाला शिक्षक अरेस्ट, परीक्षा में फेल करने की दी थी धमकी, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

बेमेतरा में मासूम बच्ची को स्कूल बस ने रौंदा, मौके पर मौत

बेमेतरा के लोहिया पेपर मिल में श्रमिक की मौत के बाद हंगामा, लापरवाही पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग