ETV Bharat / state

हिसार में जाम से कब मिलेगी मुक्ति? , एक किलोमीटर दूरी तय करने में छूट रहे पसीने, इतने ही समय में आप पहुंच सकते हैं रोहतक

हिसार में जाम जी का जंलाल बन चुका है. जाम से निपटने के लिए दीर्धकालिक योजनाओं को जमीन पर समयबद्ध तरीके से उतारना होगा.

TRAFFIC CONGESTION IN HISAR
जाम बना जी का जंजाल (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 7, 2026 at 4:45 PM IST

|

Updated : February 7, 2026 at 4:58 PM IST

10 Min Read
Choose ETV Bharat

हिसारः हरियाणा के तेजी से बढ़ते शहरों में से एक हिसार शामिल है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और जीटी रोड से कनेक्टिविटी के कारण हिसार में औद्योगिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रमुख कारोबारी हब है. हिसार सिर्फ पड़ोसी जिले के ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य पंजाब और राजस्थान के कई जिलों के लोगों की जरूरतों को पूरा करता है. इसके अलावा कई जिलों से लोग यहां पशुओं की खरीदारी के लिए आते हैं. हिसार शहर तीन लाख से अधिक आबादी वाला शहर है. यह भारत का 141वां सबसे अधिक आबादी वाला जिला माना जाता है.

TRAFFIC CONGESTION IN HISAR
जाम से परेशान हिसार के लोग (Etv Bharat)

पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होना जाम की मुख्य वजहः बीते 4 से 5 दशकों में जिस हिसाब से शहरीकरण बढ़ा है. यहां रोजाना लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं. आवासीय और व्यावसायिक संस्थानें खुली हैं उस अनुपात में न तो सड़कों का जाल बिछा है. न ही बाइपास और फ्लाईओवरों का निर्माण हो सका है. पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के साथ-साथ सड़कों पर अतिक्रमण, बिजली के खंभों का व्यवस्थित नहीं होने के कारण शहर जाम से कराह रहा है. शहर से एक किलोमीटर दूर बस स्टैंड तक पहुंचने के लिए सामान्यतः घंटों लग जाता है, जबकि इतने समय में लोग 60-70 किलोमीटर का सफर कर लेते हैं. इतने समय में लोग रोहतक तक पहुंच जाते हैं. जाम का असर शहर के आम लोगों, कारोबार के साथ बीमारी और मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है.

TRAFFIC CONGESTION IN HISAR
जाम में फंसे लोग (Etv Bharat)

ये हैं शहर के प्रमुख जाम वाले स्पॉटः हिसार शहर राष्ट्रीय राजमार्ग से दिल्ली, रोहतक, सिरसा और जयपुर से जुड़ा है. ऐसे तो शहर में जाम की स्थिति हर इलाके में है लेकिन जिंदल चौक, डाबड़ा चौक, कैंप चौक, फव्वारा चौक, लक्ष्मी बाई चौक, राजगुरु मार्केट और बस अड्डा चौक के पास जाम की स्थिति रूटीन बन चुका है.

मरीजों को अस्पताल पहुंचने में होती है परेशानीः जिंदल चौक पर दिल्ली मार्ग से आने वाले सूर्य नगर की और जाने वाले सेक्टर एक और चार के पास लोग आते जाते रहते है. जिदंल चौक पर भीड़-भाड़ रहती है. हालांकि पुलिस द्वारा लाल बत्ती इस्तेमाल किया गया है. लेकिन पीक समय में खासकर सुबह-शाम जाम की स्थिति रहती है. मॉडल टाउन से आईटीआई जाने तक जाम रहता है क्योंकि इस रोड पर बड़े अस्पताल हैं. इसके कारण यातायात व्यवस्था बाधित रहती है. कई बार मरीजों को अस्पताल पहुंचने में काफी परेशानी होती है.

जाम से मुक्ति के लिए लोगों की राय (Etv Bharat)

डाबड़ा चौक के जंक्शन प्वाइंट पर जाम बड़ी समस्याः हिसार के डाबड़ा चौक पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुल है. वहीं डाबड़ा चौक से दिल्ली मार्ग, तोशाम रोड अर्बन एस्टेट मार्ग चार रास्ते निकलते हैं. जंक्शन प्वाइंट पर ट्रैफिक नियंत्रण की बेहतर व्यवस्था नहीं होने के कारण यातायात व्यवस्था बाधित रहती है. डाबड़ा चौक के दूसरी ओर रिहायशी इलाके मॉडल टाउन, अर्बन एस्से, सेक्टर 13 व 16 और कालिया पड़ता है. इस इलाके में आने-जाने में लोग अक्सर गाड़ियों, दो पहिया वाहनों का इस्तेमाल करते है. ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण इस इलाके में जाम बड़ी समस्या है.

TRAFFIC CONGESTION IN HISAR
सड़क पर जाम का नजारा (Etv Bharat)

छोटी-बड़ी मंडी के कारण कैंप चौक पर वाहनों का दबावः हिसार के कैंप चौक पर सुबह-शाम काफी भीड़-भाड़ रहता है. कैंप चौक से पटेल नगर, कैंप चौक सेक्टर 15, जवाहर नगर, पीएलए एरिया तक रिहायशी इलाकों में रास्ता जाता है. कैंप चौक पर पुल के नीचे छोटी और बड़ी मंडियां हैं. लोग अक्सर आने-जाने के लिए पुल का इस्तेमाल करते हैं. पुल कैंप चौक तक भीड़ हो जाती है क्योंकि पुल आने जाने के लिए बीच में एक भी रास्ता नहीं है. पुल भी चौड़ा नहीं है. एक पुल से लोगों को आना-जाना पड़ता है. बाजार आने-जाने वालों का रास्ता बीच से पड़ता है. छाबड़ा रोड से राजगुरु मार्केट तक आने-जाने के लिए ज्यादातर लोग टू व्हीलर का उपयोग करते हैं. इसके बाद भी कैंप चौक पर जाम की स्थिति रहती है.

फव्वारा चौक पर सुबह-शाम लगता है जामः फव्वारा चौक के जाट कालेज रोड, मिनी सैकट्रीयेट, रेस्ट हाऊस, ग्रीन पार्क, जवाहर नगर और सिटी की और आने-जाने वाले रास्ते लगते हैं, जिस कारण यहां भी सुबह-शाम जाम की स्थिति बनी रही है. ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुलिस बल तैनात किए हैं. फिर भी रोड जाम आम बात है. ट्रैफिक नियंत्रण के लिए लाल बत्ती के बावजूद जाम रहता है. शहर का प्रमुख व्यापारिक केंद्र चौक पर अकसर यातायात की समस्या बनी रहती है.

TRAFFIC CONGESTION IN HISAR
हिसार में जाम बनी बड़ी समस्या (Etv Bharat)

पुलिस पोस्ट के बावजूद लक्ष्मी बाई चौक पर लगता है जामः लक्ष्मी बाई चौक के पास पुलिस पोस्ट बना हुआ है. यहां से एचएयू मधुबन पार्क की और रास्ता जाता है. पुलिस पोस्ट के पास से गुजरता हुआ सिटी की ओर जाता है. पुल के पास लाल बत्ती भी लगी हुई है. ट्रैफिक लोड के अनुपात में सड़क की चौड़ाई कम होने कारण जाम आम बात हो गई है.

अग्रसेन चौक के आसपास कई भीड़-भाड़ वाले कई संस्थानः अग्रसेन चौक सिटी की महत्वपूर्ण चौक है. इस एरिया में व्यापारिक प्रतिष्ठान बने हुए हैं. हर प्रकार की दुकान हैं. यह चौक काफी बिजी रहता है. अग्रसेन चौक, सुशील भवन रोड, डीएम कालेज तक व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं. वह राजगुरु मार्केट जाने के लिए यहीं से रास्ता गुजरता है. देवी भवन मंदिर रोड का रास्ता यहीं से गुजरता है. पूजा-पाठ करने के लिए बड़ी संख्या में लोग अक्सर मंदिर आते हैं. इस कारण यहां भीड़ रहता है. आर्य समाज मार्किट, टेलीफोन एक्सचेंज इसी एरिया में है.

TRAFFIC CONGESTION IN HISAR
अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था जाम का प्रमुख कारण (Etv Bharat)

कई शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के कारण राजगुरु मार्केट चौक लगता है जामः हिसार में राजगुरु मार्केट चारों ओर रास्ते निकलते हैं. राजगुरु मार्केट हिसार की सबसे पुरानी मार्केट है. शहर के हर कोने से लोग यहां शॉपिंग करने के लिए आते हैं. यह रास्ता बस अड्डा पहुंचने का एक सुलभ साधन है. इस कारण राजगुरु मार्केट चौक पर अक्सर जाम लगता है.

शहर के बीचों-बीच बस अड्डा बड़ी समस्याः हिसार शहर का बस अड्डा शहर के बीचों बीच स्थित है. हिसार से सभी जगहों के लिए बसें यहां से चलती है. बस अड्डा से दिल्ली, चंडीगढ, हिसार रूट की बसें चलती हैं. सबसे बड़ी समस्या है कि कई बसें शहर के रास्ते होते हुए बस अड्डे में प्रवेश करती है. हालांकि कई बसें बस अड्डे के पिछले हिस्से से निकलती है. इस कारण से जाम इस इलाके में प्रमुख समस्या है. इस कारण लोगों को बस अड्डे तक पहुंचने और बस अड्डे से घर या अन्य जगहों पर जाने में कई बार कई घंटे लग जाते हैं. इस जाम का असर हिसार के सामान्य अस्पताल से लेकर सेक्टर 14 के रास्ते तक जाम लग जाता है.

क्या बोलते हैं स्थानीय लोगः

जाम मुक्ति के लिए लंबी अवधि की योजना जरूरीः स्थानीय निवासी डॉ. दीपक नागपाल कहते हैं कि "हिसार में रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है. जाम से निपटने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस पदाधिकारी, नगर निगम सहित अन्य एजेंसियों को संयुक्त पहल करना होगा. जाम से निपटने के लिए तात्कालिक और लंबी अवधि की योजना की जरूर है."

भीड़भाड़ वाले इलाके में मल्टी लेवल पार्किंग बनेः डॉ. निरंजन मेहता कहते हैं कि "जाम से निपटने के लिए सबसे पहली जरूरत पार्किंग व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जाए. आवश्यकता के अनुसार मल्टी लेवल पार्किंग, मार्केटिंग कॉम्पलेक्स व भीड़-भाड़ वाले भवनों में पार्किंग की अनिवार्य करना होगा. गलत पार्किंग करने वालों को फाइन भी लगे."

हैवी ट्रैफिक से निपटने के लिए एलिवेटेड रोड जरूरीः एडवोकेट योगेश सिहाग का कहना कि "शहर में भीड़-भाड़ से निजात दिलाने के लिए रिंग रोड, एलिवेटेड रोड, अंडरपास आदि का निर्माण करना होगा. जाम से निपटने के लिए रोहतक में किए गए उपायों से सीख लेने की जरूरत है."

जाम से विकास होता है प्रभावितः पीएचडी स्कॉलर सतपाल का कहना है कि "स्मूथ ट्रैफिक सबों की जरूरत है. चाहे कोई शहर का आम नागरिक हो या कोई नौकरी करने बाहर से आया हो. यही नहीं पर्यटन और उद्योग जगत के लिए जाम मुक्त सड़कें जरूरी है. जाम के कारण व्यापार में लागत बढ़ता है और सप्लाई चेन प्रभावित होता है."

ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुलिस बलों की दो-दो शिफ्ट में ड्यूटीः ट्रैफिक प्रभारी साधु राम ने बताया कि "शहर के बड़े चौक पर ज्यादा होमगार्ड और पुलिस बलों की तैनाती रहती है. शहर के कम भीड़ वाले चौक पर पुलिस होम गार्ड के जवान तैनात रहते हैं. ट्रैफिक व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों की दो-दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है. शहर में भीड़-भाड़ वाले स्थान तलाकी गेट पर पांच-पांच जवानों की तैनाती रहती है. शहर के अन्य चौक पर दो-दो जवान ड्यूटी पर रहते हैं. हर चौक चौहारों पर पुलिस कर्मचारियों की दो शिफ्ट में ड्यूटी रहती है."

अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम सख्तः शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान नगर निगम की ओर से लगातार जारी है. यह कार्रवाई मेयर प्रवीण पोपली और निगमायुक्त नीरज के आदेश पर हो रहा है. अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल और अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा स्वयं नियमित रूप से अतिक्रमण अभियान की निगरानी करते हैं. अभियान का उद्देश्य मुख्य मार्गों और मार्केट में सुचारू आवागमन सुनिश्चित करना और आम नागरिकों को होने वाली परेशानी से राहत दिलाना.

नियमित तौर पर चलता है अतिक्रमण के खिलाफ अभियानः कार्यालय सहायक सुरेन्द्र वर्मा ने बताया कि " हाल में दिल्ली रोड से अतिक्रमण हटाया गया है. इसके बाद टीम ने सिरसा चुंगी, लोकल बस स्टैण्ड और तलाकी गेट, ऋषि नगर रोड से अतिक्रमण हटाया है. इसके अलावा ऑटो मार्केट, राजगुरु मार्केट और इसके आस-पास के मार्केट से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. इसके साथ टीम ने राजगुरु मार्केट में कुछ दुकानदारों के द्वारा बरामदों में सामान रखने पर उनका सामान जब्त किया गया."

कई इलाके में जाम आम समस्याः

  1. हिसार से जिंदल चौक जाने में लग जाता है एक घंटे का समय
  2. राजगुरु मार्किट वाले इलाके में जाम बड़ी समस्या
  3. कैंप चौक पर शाम में रहती है काफी भीड़
  4. जिंदल रोड पर जाम लगा रहता है

जाम से निपटने के लिए कुछ कदम है जरूरीः

  1. जाम से बचाने के लिए एलिवेटेड सड़कों का निर्माण हो
  2. भीड़-भाड़ वाले इलाके में मल्टी पार्किंग का निर्माण हो
  3. जिदंल चौक से सामान्य अस्पताल तक पुल का निर्माण हो
  4. पैदल यात्रियों और टू व्हीलर के लिए अंडरपास बन
  5. शहर के बाहर रिंग रोड का निर्माण हो
  6. अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से निपटा जाए
  7. गलत पार्किंग करने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई हो
  8. नया बस अड्डा के निर्माण पर विचार किया जाए.
  9. भीड़-भाड़ वाले इलाके में मेट्रो का निर्माण किया जाए.

ये भी पढ़ें-

अंबाला कपड़ा मार्केट में जलजमाव, गंदगी और जाम से व्यापारी परेशान, ग्राहक हो रहे दूर, कारोबार हो रहा चौपट

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, 12 फरवरी को हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी करेंगे चक्का जाम

Last Updated : February 7, 2026 at 4:58 PM IST