ETV Bharat / state

गौरवपथ निर्माण के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, दुकानें हटाए जाने से हैं नाराज, चौक पर किया चक्काजाम

नारायणपुर में गौरवपथ निर्माण के विरोध में फुटकर व्यापारियों ने चक्काजाम किया. इस दौरान सब्जी विक्रेताओं ने भी व्यापारियों का समर्थन किया.

Traders came out to protest
गौरवपथ निर्माण के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 6, 2026 at 3:21 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नारायणपुर : गौरवपथ मार्ग निर्माण के विरोध में सब्जी और फुटकर व्यापारियों ने जय स्तंभ चौक में चक्काजाम किया. गौरवपथ परियोजना के दायरे में डेली मार्केट की कई दुकानों को नगर पालिका ने हटाने का नोटिस दिया है.नोटिस के विरोध में फुटकर व्यापारी विरोध कर रहे हैं. चक्काजाम के कारण करीब आधे घंटे तक नारायणपुर के मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित रहा.

आपको बता दें कि गौरवपथ मार्ग निर्माण के अंतर्गत डेली मार्केट क्षेत्र की कई दुकानों को हटाने की तैयारी नगर पालिका प्रशासन कर रहा है. इसके विरोध में मंगलवार दोपहर 12 बजे सब्जी व्यापारी और फुटकर व्यापारी जय स्तंभ चौक पर इकट्ठा हुए और सड़क पर बैठकर चक्काजाम किया.

गौरवपथ निर्माण के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

कई वर्षों से व्यापारी इसी स्थान पर व्यापार करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं. बिना वैकल्पिक व्यवस्था और पुनर्वास के दुकानों को हटाया जाना रोजगार पर सीधा हमला है.हम चाहते हैं कि नगर का विकास हो लेकिन जिन व्यापारियों को यहां से हटाया जा रहा है, उनके लिए जो भी कॉम्प्लेक्स बनेगा उसमें स्थायी जगह इन्हें दिया जाए - विजय सलाम, पार्षद

प्रशासन ने व्यापारियों को दी समझाईश

प्रदर्शनकारी व्यापारियों ने मांग की है कि जब तक उन्हें उचित स्थान और व्यवस्था नहीं दी जाती, तब तक हटाने की कार्रवाई रोकी जाए. चक्काजाम की सूचना मिलते ही मौके पर तहसीलदार, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और थाना पुलिस बल पहुंचा.अधिकारियों ने व्यापारियों को समझाइश देने और स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया है.

Traders came out to protest
गौरवपथ निर्माण के विरोध में उतरे व्यापारी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

राजनीतिक दलों ने भी दिया समर्थन

इस विरोध प्रदर्शन को कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी ने समर्थन दिया है. दोनों दलों के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचकर व्यापारियों के साथ धरने पर बैठ गए और नगर पालिका तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.

Traffic stopped at Jai Stambh Chowk
जय स्तंभ चौक पर ठप रहा आवागमन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

एक घंटा प्रभावित रहा रोड

करीब एक घंटे से जारी चक्का जाम के कारण नारायणपुर के मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा.स्कूल जाने वाले बच्चे, मरीजों को अस्पताल ले जा रहे वाहन और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

फिलहाल प्रशासन द्वारा व्यापारियों से बातचीत कर स्थिति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है. गौरवपथ निर्माण को लेकर जहां प्रशासन विकास की बात कर रहा है, वहीं प्रभावित व्यापारियों का कहना है कि बिना पुनर्वास के विकास स्वीकार्य नहीं है. अब देखना होगा कि प्रशासन इस विरोध को कैसे सुलझाता है और क्या व्यापारियों की मांगों पर कोई ठोस निर्णय लिया जाता है या नहीं.

छुईखदान के इतिहास का काला दिन, तहसील बचाने पांच लोगों ने खाई थी गोलियां, आज भी न्याय का इंतजार

सुस्त सिस्टम को ग्रामीणों ने दिखाया आत्मनिर्भरता का आईना, चंदा इकट्ठा करके खुद बनाया अस्थायी पुल

ईंट भट्टा संचालक का शिवनाथ नदी पर था कई साल से कब्जा, अस्थायी पुल बनाकर करता था परिवहन