एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मिलेगी बनारस की सारी जानकारी; सेंट्रलाइज्ड वेबसाइट पर मिलेंगे अपडेट्स
इसमें यूपी टूरिज्म की अलग, सेंट्रल टूरिज्म की अलग और कई अन्य जहां टिकट दर्शन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : July 3, 2026 at 10:31 AM IST
वाराणसी: बनारस में पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ रही है. काशी विश्वनाथ धाम हो या फिर सारनाथ या फिर शहर का अन्य कोई भी टूरिस्ट स्पॉट हर जगह सैलानियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. ऐसे में सैलानियों के सामने सटीक जानकारी का ज्यादा संकट होता है. अब इस समस्या को दूर करने के लिए एक वेबसाइट लांच की गई है, जहां बनारस की सारी सूचना होगी.
डिजिटल युग में सेंट्रलाइज्ड व्यवस्था के तहत अब वाराणसी सहित बाकी जगहों पर भी एक सेंट्रलाइज्ड वेबसाइट बनाए जाने की प्लानिंग की गई है. इसकी शुरुआत बनारस से की जा रही है. यहां यूपी टूरिज्म सेंटर के साथ ही महत्वपूर्ण सुविधा देने वाले विभाग और सैलानियों को अन्य जानकारियां देने के लिए संचालित हो रही अलग-अलग वेबसाइट को सेंट्रल लेवल पर ही ऑपरेट किया जाएगा.
इसके लिए सारी परेशानियों के निराकरण संग जानकारी के लिए एक ही पता होगा यानी वन जिला वन वेबसाइट के तहत सैलानियों को एक ही जगह सारी जानकारियां भी मिलेगी. महत्वपूर्ण टूरिस्ट स्पॉट और टिकट से लेकर अन्य टूरिस्ट संबंधी जरूरी चीज उपलब्ध हो सकेंगी.
पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार ने बताया कि यहां आने वाले सैलानियों को बेहतर सुविधा देने के लिए स्मार्ट सिटी की तरफ से एक वेबसाइट पहले शुरू की गई है. वेबसाइट को पूरी तरह से अपडेट करने का काम कर रहा है, क्योंकि सेंट्रल गवर्नमेंट की तरफ से यह क्वेश्चन निर्देश है कि टूरिस्ट किसी भी तरह से भटके नहीं, क्योंकि अलग-अलग तरह की वेबसाइट अलग-अलग जानकारी के साथ संचालित हो रही है.
इसमें यूपी टूरिज्म की अलग, सेंट्रल टूरिज्म की अलग और कई अन्य जहां टिकट दर्शन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं. उन वेबसाइट के अलावा एक ऐसी वेबसाइट को अपग्रेड किया जा रहा है, जहां पर सब कुछ एक साथ एक ही जगह एक प्लेटफार्म उपलब्ध होगा. इसके लिए यूपी टूरिज्म अपनी वेबसाइट की जगह अब इसी वेबसाइट को अपडेट करने का काम किया जा रहा है.
अब तक 169 से ज्यादा ऐसे पॉइंट्स हैं, जो टूरिस्ट पॉइंट ऑफ व्यू से बेहद महत्वपूर्ण थे, उन्हें यहां अपडेट किया गया है. यह वह स्पॉट हैं, जहां टूरिस्ट जा नहीं पाते हैं. इसमें कुछ मंदिर हैं, कुछ गालियां हैं, घाट हैं और कुछ अन्य स्पॉट हैं. इन जगहों पर टूरिस्ट कैसे पहुंचे और टूरिस्ट को क्या-क्या सुविधा बनारस में मिल सकती है, सारी जानकारी के साथ एक ही वेबसाइट को पूरे विस्तृत रूप से अपडेट करने का काम किया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि हम वेबसाइट पर सारे महत्वपूर्ण स्पॉट की एक माइक्रो मिनी डिटेल भी दे रहे हैं, ताकि उसके बारे में पहले से ही जानकारी लेकर सैलानी समझ सके कि हम वहां क्यों जाएं.
यह वेबसाइट न सिर्फ सैलानियों को बनारस से जुड़ी चीज और घूमने फिरने की जगह बताएंगी बल्कि यहां के खान-पान यहां के रहन-सहन यहां दर्शन पूजन के लिए उपलब्ध मंदिर और विश्वनाथ टेंपल में होने वाले दर्शन के सुगम दर्शन की व्यवस्था का टिकट, आरतियों का टिकट, गंगा आरती के लिए सही समय की जानकारी और अन्य समस्त जानकारियां एक ही जगह उपलब्ध करवाई जा रही है.
पहले से यह वेबसाइट संचालित है, लेकिन इससे और बेहतर बनाने की दिशा में काम शुरू हुआ है, ताकि सैलानियों को इधर-उधर भटकना न पड़े और एक ही जगह पर उन्हें सारी जानकारियां मिलती रहे. इस वेबसाइट के जरिए बस की टिकट से लेकर ट्रेन का रिजर्वेशन और अन्य चीज भी करवा सकेंगे, ताकि उन्हें परेशानियों के साथ अलग-अलग जगह भटकना न पड़े.
दिनेश कुमार का कहना है कि यह प्रयास अभी वाराणसी में शुरू हुआ है. जल्दी से बाकी टूरिस्ट प्लेस में भी लागू किया जाएगा. यह व्यवस्था विस्तृत रूप से सैलानियों को कंफ्यूज होने की कंडीशन से बचाएंगे और सारी जानकारी की पता उपलब्ध हो सकेगा, जिससे अलग-अलग वेबसाइट पर जाकर बुकिंग होटल की जानकारी और अन्य चीजों के बारे में पता लगाने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी.
यह भी पढ़ें: GDA बनाएगा लैंड बैंक; बड़े प्रोजेक्ट्स के आसपास की जमीन 4 गुना कीमत पर खरीदेगा

