ETV Bharat / state

सरिस्का में रोमांचित हुए सैलानी, जब पानी में चीतल का पीछा करते देखा मगरमच्छ...जानिए आगे की कहानी

करना का बास एनीकट पर पानी में मगरमच्छ के चीतल का शिकार करने का नजारा करीब 200 पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया.

crocodile hunted a spotted deer at the anicut
एनीकट में मगरमच्छ ने किया चीतल का शिकार (Photo source: Sariska Administration)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : December 29, 2025 at 4:14 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अलवर: बाघों की साइटिंग के लिए विख्यात सरिस्का टाइगर रिजर्व इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है. सरिस्का में सफारी के लिए इन दिनों देसी ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों की भी अच्छी संख्या हैं. सोमवार को भी टाइगर रिजर्व में दुर्लभ नजारा पर्यटकों को देखा. करना का बास एनीकट पर पानी में मगरमच्छ ने चीतल का शिकार किया. इस दृश्य को सफारी के दौरान आए करीब 200 पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद किया.

पर्यटकों ने बताया कि सफारी के दौरान दुर्लभ नजारा दिखा, जहां एनीकट में चीतल पानी के अंदर चला गया, जहां उससे कुछ दूरी पर मगरमच्छ दिखा, जैसे ही मगरमच्छ की नजर पड़ी, वह धीरे धीरे चीतल का पीछा करने लगा. कुछ ही मिनट में मौका देखकर चीतल को दबोच लिया. मगरमच्छ की जकड़ में आने के बाद चीतल ने कुछ समय बचने के लिए संघर्ष किया, लेकिन मगरमच्छ उसे पानी की गहराई में ले गया.

मगरमच्छ ने किया चीतल का शिकार (source: Sariska Administration)

पढ़ें:पर्यटकों से गुलजार हुआ अलवर, सरिस्का टाइगर रिजर्व में सफारी फुल, नए साल का जश्न मनाने पहुंचने लगे सैलानी

वन्य जीव प्रेमी लोकेश खंडेलवाल ने बताया कि करना का बास एनीकट पर वर्तमान में 30 से 40 मगरमच्छ मौजूद है. सफारी के दौरान यहां आने वाले पर्यटकों को कई बार टाइगर्स के साथ मगरमच्छ भी दिखते हैं. इससे पर्यटक भी रोमांचित हो उठते हैं.

टाइगर्स की लगातार साइटिंग: वन्यजीव प्रेमी लोकेश खंडेलवाल ने बताया कि सरिस्का टाइगर रिजर्व में बड़ी संख्या में पर्यटक सफारी को आ रहे हैं. इस दौरान टाइगर्स की अच्छी साइटिंग हो रही है. इन दिनों पर्यटकों को बाघिन एसटी 9, बाघ एसटी 2304, सरिस्का का युवराज बाघ एसटी 21, बाघिन एसटी 7 समेत अन्य वन्यजीव भी नजर आ रहे हैं. विदेशी पक्षियों का करलव भी रिझा रहा है.

पढ़ें:सरिस्का में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए सफारी और होटल बुकिंग फुल, बाघ दर्शन की आस में पर्यटक उत्साहित