ETV Bharat / state

सोलंगनाला में 4 फीट बर्फ के बीच स्कीइंग का लुत्फ उठा रहे सैलानी, बर्फबारी के बाद बढ़ा विंटर पर्यटन

पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद एक बार फिर से सैलानी अटल टनल तक पहुंच रहे हैं.

Tourists enjoying skiing in Solang Valley
सोलंगनाला में बर्फ के बीच सैलानियों की मस्ती (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 9, 2026 at 5:38 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कुल्लू: जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में पिछले दिन हुई बर्फबारी के बाद सभी पर्यटन स्थल 4 से 6 फीट बर्फ से ढके हुए हैं. ऐसे में यहां पर पर बर्फ के बीच मस्ती करने के लिए रोजाना हजारों सैलानी भी पहुंच रहे हैं. मनाली पुलिस के द्वारा सैलानी को अटल टनल तक जाने की इजाजत दी गई है. हालांकि सड़कों पर बर्फ और ब्लैक आइस की संभावना को देखते हुए फिलहाल 4/4 वाहनों के माध्यम से ही सैलानियों को भेजा जा रहा है.

बर्फबारी के बाद बढ़ा विंटर पर्यटन

आने वाले दिनों में अगर मौसम साफ रहा तो सभी वाहनों को अटल टनल होते हुए लाहौल घाटी के पर्यटन स्थलों की ओर भी भेजा जाएगा. वर्तमान में पर्यटन नगरी मनाली में आने वाले पर्यटकों की संख्या में भले ही कमी दर्ज की जा रही है. लेकिन, बर्फ से लकदक सोलंगनाला की वादियां पर्यटकों की पहली पसंद बन गई हैं. बर्फ के बीच पर्यटक सोलंगनाला मैदान में स्कीइंग, ट्यूब स्लाइडिंग, बंजी जंपिंग जैसे एडवेंचर एक्टिविटी का आनंद ले रहे हैं. इसके अलावा घुड़सवारी के माध्यम से पर्यटक धार्मिक पर्यटन स्थल अंजनी महादेव में भी पहुंच रहे हैं.

बर्फबारी के बाद बढ़ा विंटर पर्यटन (ETV Bharat)

सोलंगनाला में पर्यटकों की भीड़

मनाली के पर्यटन कारोबारी शशि ठाकुर ने कहा कि, "सोलंगनाला में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है. सोमवार को पर्यटकों ने आसमान में बादलों के बीच स्कीइंग, ट्यूब स्लाइडिंग, बंजी जंपिंग, स्नो स्कूटर, माउंटेन बाइक जैसे साहसिक खेलों का आनंद लिया. ऐसे में सोलंगनाला शीतकालीन और साहसिक खेल पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है."

Tourists enjoying skiing in Solang Valley
बर्फबारी के बाद मनाली में बढ़ा विंटर पर्यटन (ETV Bharat)

अटल टनल के दोनों छोर पर पहुंच रहे पर्यटक

वहीं, सोलंगनाला के साथ लगता पर्यटन स्थल फातरु भी पर्यटकों की पसंद बना हुआ है. सोमवार को पर्यटक अटल टनल के दोनों छोर पर पहुंचे. हालांकि अटल टनल के आसपास साहसिक गतिविधियां बंद हैं, लेकिन पर्यटक टनल को निहारने में रुचि दिखा रहे हैं. टनल के दोनों छोर पर रुककर पर्यटक फोटोग्राफी कर रहे हैं. पर्यटन कारोबारियों के अनुसार, फिलहाल यहां कारोबार फीका है लेकिन उम्मीद है कि कारोबार जल्द गति पकड़ेगा.

Tourists enjoying in Solang Valley
सोलंगनाला में बर्फ के बीच बच्चों की मस्ती (ETV Bharat)

बर्फ का लुत्फ उठाने आ रहे सैलानी

वहीं, अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से मनाली घूमने आए पर्यटक अमन कहते हैं, "मनाली आकर एक अलग ही सुकून महसूस हो रहा है. पहले तस्वीरों में लोगों को बर्फ के बीच अठखेलियां करते देखते थे, लेकिन यहां आकर लग रहा है कि अपने देश में भी कई ऐसे खूबसूरत जगह हैं जो जन्नत से कम नहीं हैं. बर्फ से ढकी इन वादियों के बीच घूमने, एडवेंचर का लुत्फ उठाने का मजा सचमुच अद्भुत है."

पर्यटन नगरी मनाली में सैलानी उठा रहे बर्फ का आनंद

मनाली के ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष हीरा लाल ने बताया कि, "इन दिनों पर्यटकों की आमद कम है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यहां पर्यटकों का मेला लगेगा. सैलानी मनाली में नेहरू कुंड से लेकर अटल टनल तक पर्यटक बर्फ का आनंद ले रहे हैं. इसे यहां पर मंदिर पड़े कारोबार को भी अब गति मिली है और स्थानीय पर्यटन कारोबारी को भी फायदा हो रहा है."

ये भी पढ़ें: न फाइनेंस कमीशन ने सुनी, न निर्मला सीतारमण को आया तरस, अब RDG पर पीएम मोदी को पुकार रहा उनका दूसरा घर

ये भी पढ़ें: हिमाचल को 1974 में मिली थी ₹161 करोड़ RDG, पिछली बार हिस्से में आए ₹37,199 करोड़, अब जीरो हुई ग्रांट