ETV Bharat / state

नए साल के जश्न के लिए कुल्लू पहुंच रहे सैलानी, 80 फीसदी होटल ऑक्यूपेंसी, आपदा के बाद चमका पर्यटन कारोबार!

नए साल के जश्न के लिए करीब एक लाख सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद.

Tourists  in Kullu Manali New For Year celebrations
नए साल के जश्न के लिए कुल्लू पहुंच रहे सैलानी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : December 28, 2025 at 4:25 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

कुल्लू: नए साल का जश्न मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर भारी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं. वहीं, आपदा के बाद क्रिसमस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के प्राथमिक स्थलों पर पर्यटन कारोबार भी खूब चमका. क्रिसमस का त्योहार मनाने के लिए कुल्लू जिले के विभिन्न इलाकों में एक लाख से अधिक सैलानी आए. इस दौरान 80% होटल भी पूरी तरह से पैक रहे.

नए साल के जश्न के लिए कुल्लू पहुंच रहे सैलानी

वर्तमान की बात की जाए तो नए साल के जश्न के लिए भी सैलानी लगातार होटल की बुकिंग कर रहे हैं. पर्यटन कारोबारियों के अनुसार, 80% होटल की बुकिंग हो गई है. ऐसे में होटल के साथ-साथ होमस्टे, गेस्ट हाउस में भी सैलानियों के द्वारा बुकिंग की जा रही है. पर्यटन कारोबारी को उम्मीद है कि नए साल का जश्न मनाने के लिए कुल्लू जिले में एक लाख से अधिक सैलानी आएंगे.

Tourists  in Kullu Manali New For Year celebrations
नए साल के जश्न के लिए कुल्लू-मनाली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम (ETV Bharat)

कुल्लू जिले के होटल 80 फीसदी पैक

कुल्लू जिले में इस साल दिसंबर माह में पर्यटकों की संख्या में लगभग दस फीसदी का इजाफा हुआ है. पर्यटन नगरी मनाली में इस साल क्रिसमस पर 23 से 25 दिसंबर तक 6,049 पर्यटक वाहन पहुंचे. जबकि, पिछले साल यह आंकड़ा 5,402 था. पिछले साल 23 दिसंबर को 1,542 पर्यटक वाहन, 24 दिसंबर को 1,604 और 25 दिसंबर को 2,256 पर्यटक वाहन पंजीकृत हुए थे. वहीं, इस साल 23 दिसंबर को 1,339 पर्यटक वाहन, 24 दिसंबर को 1,710 और 25 दिसंबर को 3,000 पर्यटक वाहन मनाली आए. वहीं, 26 दिसंबर को भी मनाली में 2500 पर्यटक वाहन पहुंचे. क्रिसमस पर होटलों की ऑक्यूपेंसी भी 70 से 80 प्रतिशत रही. पर्यटकों ने मालरोड के अलावा होटलों में भी क्रिसमस का जश्न मनाया.

Tourists  in Kullu Manali New For Year celebrations
जश्न मनाने के लिए कुल्लू पहुंच रहे सैलानी (ETV Bharat)
तारीख 2024
पर्यटक वाहन
2025
पर्यटक वाहन
23 दिसंबर1,5421,339
24 दिसंबर1,604 1,710
25 दिसंबर2,2563,000
कुल5,4026,049

सैलानियों से प्रशासन की अपील

कुल्लू में प्रशासन के द्वारा रोहतांग दर्रे को भी 28 दिसंबर तक बहाल रखा गया है. इसके अलावा 4/4 वाहनों के माध्यम से सैलानी शिंकुला दर्रे भी पहुंच रहे हैं. लाहौल स्पीति प्रशासन भी लगातार ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने में लगा हुआ है. शिंकुला दर्रे और ऊंचाई वाले इलाकों में सड़कों पर ब्लैक आइस जमे होने के चलते वाहन भी फिसल रहे हैं. ऐसे में प्रशासन के द्वारा सैलानी और वाहन चालकों से आग्रह किया गया है कि वह सुबह और शाम के समय सफर करने से बचें. प्रशासन के द्वारा दोपहर 3:00 बजे के बाद दर्रे से सैलानियों को वापस मनाली की ओर भेजा जा रहा है. ताकि ब्लैक आइस के चलते किसी प्रकार की दुर्घटना पेश न आए.

Tourists  in Kullu Manali New For Year celebrations
वाहन चालकों से सावधानी से वाहन चलाने की अपील (ETV Bharat)

जश्न के लिए एक लाख सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद

होटलियर एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि, "31 दिसंबर को भारी संख्या में पर्यटक पर्यटन नगरी पहुंचने वाले हैं. नववर्ष के जश्न के लिए लोग एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं. मनाली के होटल में भी सैलानियों के लिए खास तैयारी की गई है. सैलानी भी इसका जमकर आनंद उठाने वाले हैं."

आपदा के बाद घाटी में चमका पर्यटन कारोबार

न्यू ईयर को लेकर निगम के सभी होटल पैक हैं. अभी भी बाहरी राज्यों से सैलानी होटल की बुकिंग कर रहे हैं. नववर्ष पर निगम के होटलों में जश्न मनाया जाएगा. आपदा के बाद न्यू ईयर को लेकर पर्यटन कारोबार में तेजी देखी जा रही है. -बीएस ओकटा, उप महाप्रबंधक, पर्यटन निगम

ये भी पढ़ें: मनाली ओवरलोड! 500 वाहनों की पार्किंग कैपेसिटी, लेकिन पहुंच रही 3000 गाड़ियां, ट्रैफिक जाम से टूरिस्ट परेशान

ये भी पढ़ें: YearEnder2025: चीफ इंजीनियर विमल नेगी, मास्टर युग व गुड़िया को न्याय का इंतजार, 2025 में भी देवभूमि में थमे नहीं अपराध