ETV Bharat / state

लहरों के बीच रोमांच का लुत्फ, न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए टिहरी में लगा पर्यटकों का 'मेला'

नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटक वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटी में हिस्सा लेने के लिए टिहरी झील पहुंच रहे हैं.

NEW YEAR CELEBRATIONS AT TEHRI LAKE
लहरों के बीच रोमांच का लुत्फ (PHOTO- ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : December 30, 2025 at 9:53 AM IST

|

Updated : December 30, 2025 at 10:53 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

टिहरी/धनौल्टी: देशभर के पर्यटन स्थलों पर नए साल के जश्न की तैयारी हो चुकी है. पर्यटकों के स्वागत के लिए पर्यटन कारोबारियों ने पूरी तैयारी कर ली है. उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों का उमड़ना शुरू हो गया है. पर्यटक अपने पर्यटन स्थलों पर ठहरने के लिए होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे में एडवांस बुकिंग करा रहे हैं. वहीं टिहरी झील में रोमांच का लुत्फ उठाने के लिए भी पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी है.

नए साल का जश्न मनाने पर्यटक बड़ी संख्या में पहाड़ों की तरफ रूख कर रहे हैं. यहां की सुंदरता और स्वच्छ पर्यावरण पर्यटकों को खूब भा रहा है. पर्यटकों की पसंदीदा जगहों बन चुके पर्यटक स्थलों में से एक टिहरी झील इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है. साथ ही नए साल के जश्न को लेकर भी तैयार है.

लहरों के बीच रोमांच का लुत्फ (VIDEO-ETV Bharat)

झील की स्वच्छ लहरों के साथ रोमांच वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटी के शौकीन इन दिनों टिहरी झील का रूख कर रहे हैं. झील में लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक दिल्ली, मुंबई, यूपी से टिहरी पहुंच रहे है. पर्यटक, पहाड़ों में इतनी बड़ी झील की खूबसूरती का दीदार करने के साथ ही रोमांचित भी नजर आ रहे हैं.

पर्यटकों का कहना है कि दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में अब प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि सांस लेना मुश्किल हो रहा है. अन्य पर्यटन स्थल जैसे मसूरी, मनाली, शिमला, गोवा, हिमाचल में भीड़भाड़ इतना बहुत ज्यादा होने के साथ जाम की समस्या भी खड़ी हो रही है. इससे समय की बर्बादी भी होती है. टिहरी में उन्हें अलग सी एक्टिविटी करने को मिली है. इसलिए वो टिहरी का रुख कर रहे हैं.

पर्यटकों का कहना है कि, यहां की शांत वादियों के साथ ही स्वच्छ वातारण में आकर उन्हें सांस लेते ही अलग सा एहसास हो रहा है. पहाड़ों के बीच में इतनी बड़ी झील देखकर भी रोमांचित हो रहे हैं. गोवा जैसे वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी उन्हें टिहरी झील में करने को मिल रही है. यहां आकर मोटर बोट, स्पीड मोटर बोट, पैरा बिलिंग करने को मिल रहा है. इसीलिए उन्होंने परिवार और दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन को टिहरी में करने की योजना बनाई. यहां आकर वे बेहद खुश हैं और यहां बार-बार आना पसंद करेंगे.

ये भी पढ़ें:

Last Updated : December 30, 2025 at 10:53 AM IST