ETV Bharat / state

आग की लपटों में घिरी बस, नूंह में मचा हड़कंप, विनाशलीला देख सहम उठे लोग

हरियाणा के नूंह में पुनहाना अनाज मंडी में टूरिस्ट बस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई है.

Tourist bus caught fire due to a short circuit at the Punhana grain market in Nuh
आग की लपटों में घिरी बस (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 26, 2026 at 10:18 PM IST

|

Updated : February 26, 2026 at 10:27 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नूंह : पुनहाना की अनाज मंडी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक टूरिस्ट बस में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में बैठे सवारियों को बस स्टैंड पर छोड़ने के बाद ड्राइवर आराम के लिए अनाज मंडी की ओर आ रहा था. जैसे ही बस मंडी के गेट पर पहुंची, उसमें से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं.

बस में लगी भीषण आग : मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बस ड्राइवर को आग लगने की सूचना दी. ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को मंडी परिसर में एक सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया. देखते ही देखते बस के अंदर का हिस्सा आग की चपेट में आ गया और लपटें तेज हो गईं.

आग की लपटों में घिरी बस (Etv Bharat)

काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया : स्थिति को गंभीर होते देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी और भारी नुकसान हो चुका था. गनीमत रही कि घटना के समय बस में कोई सवारी मौजूद नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया. आग लगने की घटना के बाद मंडी क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : नकल करवाने के लिए बने "स्पाइडरमैन", सोनीपत के गोहाना में स्कूल की दीवार पर चढ़ गए युवक

ये भी पढ़ें : हरियाणा में 12वीं के अंग्रेजी का पेपर आउट, बोर्ड चेयरमैन बोले - दोषियों पर करेंगे सख्त कार्रवाई

ये भी पढ़ें : चंडीगढ़ में देवर-भाभी ने खुदकुशी की, दो छोटे बच्चों को पीछे छोड़ गई नगमा

Last Updated : February 26, 2026 at 10:27 PM IST