ETV Bharat / state

'टूर द थार' में देश व दुनिया के 786 साइकलिस्ट हो रहे शामिल, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने साइकिल चलाकर किया रवाना

टूर द थार रैली को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने साइकिल चलाकर की शुरुआत, बीकानेर के लिए बताया ऐतिहासिक दिन.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने रैली को किया रवाना
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने रैली को किया रवाना (फोटो ईटीवी भारत बीकानेर)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : November 23, 2025 at 11:23 AM IST

|

Updated : November 23, 2025 at 11:52 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बीकानेर : साइक्लिंग के क्षेत्र में लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव के तहत रविवार को बीकानेर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की पहल पर आयोजित 'टूर द थार' साइकिल रैली में देश और दुनिया के 786 साइक्लिस्ट शामिल हुए.

दिनभर चलेगी प्रतियोगिता : रविवार सुबह नौरंगदेसर से शुरू हुई साइकिल प्रतियोगिता दो अलग-अलग कैटेगरी में होगी. जिसमें 100 और 200 किलोमीटर की स्पर्धा होगी. प्रतियोगिता के दौरान कुल 27 लाख रुपए के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे.

दुनियाभर के 750 साइकिलिस्ट हुए शामिल (वीडियो ईटीवी भारत बीकानेर)

इसे भी पढ़ें: कोटा की अरुंधती चौधरी ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में जीता गोल्ड, उज्बेकिस्तान को 5-0 से दी मात

इन देशों के प्रतिभागी : साइकिल रैली में फ्रांस, स्विट्जरलैंड, सिंगापुर और जर्मनी सहित भारत के 20 राज्यों के साइकिल धावक भाग ले रहे हैं. इस साइकिल रैली में करीब 786 साइकलिस्ट भी शामिल हुए हैं. बीकानेर से 250 से अधिक साइक्लिस्टों ने इसमें अपना पंजीकरण करवाया है.

बीकानेर में इंटरनेशनल ‘टूर द थार’ रैली (वीडियो ईटीवी भारत बीकानेर)

ये रहे मौजूद : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने हरी झंडी दिखाकर साइक्लिंग रैली को रवाना किया. वहीं खाद्य मंत्री सुमित गोदारा, विधायक ताराचंद सारस्वत, डॉ. विश्वनाथ स्वामी विमर्शानंद के साथ साइकिल फेडरेशन इंडिया के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

पर्यटन को लाभ की उम्मीद : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि इस आयोजन से बीकानेर की साइकलिंग को एक नया मुकाम मिलेगा. साथ ही पर्यावरण संरक्षण, कार्बन एमिशन कम करने, स्वस्थ रहने के भी एक संदेश मिलेगा. उन्होंने कहा कि 'टूर द फ्रांस' की तर्ज पर आयोजित होने वाली इस रैली की शुरुआत उस स्थान से हुई जहां 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे.

इसे भी पढ़ें: अर्जुन मेघवाल बोले...बिहार की जनता ने SIR को लेकर कांग्रेस को अच्छा जवाब दिया, राहुल पर क्या कहा ?

विशेष जर्सी करवाई तैयार : साइकिल रैली में भाग लेने वाले साइकिल धावकों के लिए विशेष जर्सी तैयार करवाई गई है. इसमें आगे की ओर राजस्थान की आन बान शान मानी जाने वाली पगड़ी के तीनों रंगों का समावेश किया गया है. वहीं पीछे की ओर पट्टियों के माध्यम से थार के क्लाइमेट और तापमान के उतार चढ़ाव को सांकेतिक रूप से दर्शाया गया है. सभी साइक्लिस्ट यह विशेष जर्सी पहनकर साइक्लिंग करेंगे.

आज शाम को पुरस्कार : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि विभिन्न वर्गों में विजेता रहने वाले साइकिल धावकों को आज शाम को रायसर स्थित भाटी डेजर्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे. इस दौरान कलाकारों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे.

Last Updated : November 23, 2025 at 11:52 AM IST