ETV Bharat / state

यूपी में मानसून की रफ्तार और तेज, 50 जिलों में अगले चार दिन RAIN ALERT

बंगाल की खाड़ी के नए सिस्टम से बदला प्रदेश का मौसम, कानपुर में जबरदस्त बारिश की चेतावनी

Photo Credit; ETV Bharat
मानसून ने फिर पकडी रफ्तार, 50 से अधिक जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 31, 2026 at 10:25 AM IST

|

Updated : August 31, 2026 at 8:06 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ी है. पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने नए निम्न दबाव के क्षेत्रफल के चलते मानसून की सक्रियता में इजाफा हुआ है, जिसके कारण यूपी में आगामी 3 से 4 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को यूपी के 50 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.

प्रयागराज में बारिश. (Video Credit; ETV Bharat)

प्रयागराज में जमकर बरसे बदरा: संगमनगरी में देर रात से रुक-रुक कर हो रही मानसूनी बारिश ने जहां उमस और गर्मी से बड़ी राहत दी है, वहीं शहर के निचले इलाकों में जलभराव से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है. सोमवार सुबह से ही आसमान में घने काले बादलों का पहरा है. धूप न निकलने से फिजा में ठंडक घुल गई है. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में मौसम के और बिगड़ने और शाम तक तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में तेज बारिश की चेतावनी: चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, बांदा, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आस-पास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में बिजली गिरने-बारिश का अलर्ट: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आस-पास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है.

Photo Credit; IMD
यहां बिजली गिरने की चेतावनी. (Photo Credit; IMD)
लखनऊ में रेन अलर्ट: मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को लखनऊ में बादलों की आवाजाही रहेगी. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

ताज नगरी आगरा सबसे गर्म जिला: रविवार को उत्तर प्रदेश का आगरा सबसे अधिक गर्म जिला रहा, जहां पर अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

Photo Credit; IMD
इन जिलों में रेन अलर्ट. (Photo Credit; IMD)

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्रफल के चलते उत्तर प्रदेश में मानसून और अधिक सक्रिय हुआ है. जिसके कारण आज प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी से ज्यादा भारी बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है.

कानपुर: 24 घंटों में शहर के अंदर होगी जमकर बारिश

भले ही सोमवार को कानपुर के कई इलाकों में बूंदाबांदी वाली बारिश हुई हो, पर अब आगामी 24 घंटों में शहर के अंदर झमाझम बारिश होगी. शहर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने ये जानकारी दी. उन्होंने बताया, इस संबंध में भारतीय मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है. 12 से 15 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. साथ ही 80 से 90 प्रतिशत तक बारिश के प्रबल आसार हैं.

कानपुर में तेज बारिश के आसार. (Video Credit; ETV Bharat)

वहीं, बारिश से शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति हो सकती है. रविवार को शहर के एयरफोर्स स्टेशन पर 20 मिमी तक बारिश रिकार्ड की गई. जबकि शहर के स्वरुप नगर, सीएसए समेत अन्य क्षेत्रों में तीन से चार मिमी बारिश दर्ज हुई. सितंबर में बारिश को लेकर मौसम विशेषज्ञ डा.एसएन सुनील पांडेय ने कहा, वैसे तो बंगाल की खाड़ी में कई लो प्रेशर एरिया विकसित हो रहे हैं. लेकिन, प्रशांत महासागर से उठे अल नीनो के चलते मानसून कमजोर पड़ गया है. उप्र के अंदर बुंदेलखंड के कुछ जिलों में अच्छी बारिश हुई थी, पर अब आगामी दिनों में बहुत बारिश की संभावना नहीं है. देश के अधिकांश हिस्सों में भी सामान्य से 12 से 14 प्रतिशत कम बारिश के ही आसार हैं.

कानपुर में बारिश से जलभराव.
कानपुर में बारिश से जलभराव. (Photo Credit; ETV Bharat)

मौसम विशेषज्ञ ने बताया, कानपुर में मानसून के दौरान अभी तक कुल 689.6 मिमी. बारिश रिकार्ड की जा चुकी है. जबकि 494 मिमी बारिश होनी चाहिए थे. ये आंकड़े एक जून से 31 अगस्त तक दर्ज किए गए हैं. उन्होंने कहा,सितंबर में भी शहर के अंदर 50 से 100 मिमी तक बारिश के आसार हैं.

संतकबीरनगर: हल्की सी बारिश में खलीलाबाद में जलभराव

संतकबीरनगर के खलीलाबाद में हल्की सी बारिश ने नगर पालिका परिषद के जल निकासी के तमाम दावों की पोल खोलकर रख दी. खलीलाबाद में चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है. शहर के मुख्य चौराहों, रिहाइशी इलाकों और प्रमुख बाजारों में पानी भर जाने से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. नालियों का गंदा पानी सड़कों पर लबालब भरने के बाद लोगों के घरों और दुकानों में घुसने लगा है, जिससे व्यापारियों और राहगीरों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है।इस बदहाली की मुख्य वजह बारिश से पहले नाले-नालियों की समुचित सफाई न होना बताया जा रहा है.


ये भी पढ़ें: UP में अगले 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी; आज 20 से अधिक जिलों में झमाझम बरसात

Last Updated : August 31, 2026 at 8:06 PM IST