ETV Bharat / state

गुरुग्राम में टोल कर्मचारियों की पिटाई, लाठी-डंडों से कंट्रोल रूम में भी तोड़फोड़, सीसीटीवी में कैद वारदात

गुरुग्राम के घामडौज टोल प्लाजा पर करीब 6 युवकों ने टोल कर्मियों की बेरहमी से पिटाई की. कंट्रोल रूम में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की.

Haryana Civic Body Election
Haryana Civic Body Election (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : May 13, 2026 at 9:16 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गुरुग्राम: घामडौज टोल प्लाजा पर मंगलवार को मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. करीब 6 युवकों ने कानून को ठेंगा दिखाते हुए ना केवल टोल कर्मियों की बेरहमी से पिटाई की, बल्कि कंट्रोल रूम में घुसकर जमकर तोड़फोड़ भी की. इस हमले में दो टोल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए.

गुरुग्राम में टोल कर्मचारियों की पिटाई: घटना सुबह करीब 10 बजे की है. बताया जा रहा है कि टोल टैक्स के भुगतान को लेकर कुछ युवकों की टोल कर्मियों के साथ कहासुनी हुई थी. उस वक्त तो युवक वहां से चले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद वे अपने अन्य साथियों के साथ वापस लौटे. इस बार उनके हाथों में लाठी-डंडे थे और इरादे बेहद खौफनाक. देखते ही देखते टोल प्लाजा रणक्षेत्र में तब्दील हो गया.

गुरुग्राम में टोल कर्मचारियों की पिटाई, लाठी-डंडों से कंट्रेल रूम में भी तोड़फोड़, सीसीटीवी में कैद वारदात (ETV Bharat)

टोल कंट्रोल रूम में तोड़फोड़: हमलावरों ने टोल कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और फिर टोल के कंट्रोल रूम में घुसकर सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया. अचानक हुए इस हमले से वहां मौजूद अन्य वाहन चालकों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई.

सीसीटीवी में कैद वारदात: ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह युवक लाठी-डंडे बरसा रहे हैं. हमले में दो टोल कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि "टोल प्रबंधन की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके."

ये भी पढ़ें- हांसी में दो गुटों के बीच चले लात-घूंसे, पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई का आरोप, FIR के बाद चार गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- घर में घुसकर वैज्ञानिक की मां का गला दबाया, लूटपाट की कोशिश और मारपीट, सीसीटीवी में कैद वारदात