ETV Bharat / state

हिसार में स्कॉर्पियो से कुचलकर टोल मैनेजर की हत्या, 130 रुपये टोल टैक्स लेकर हुआ था विवाद

हिसार में बाडोपट्टी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स मांगने पर स्कॉर्पियो चालक ने कुचलकर टोल मैनेजर की हत्या कर दी.

Toll manager murdered in Hisar
हिसार में बाडोपट्टी टोल प्लाजा पर मैनेजर की कुचलकर हत्या (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : June 23, 2026 at 3:18 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हिसार: जिले के बाडोपट्टी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स के विवाद में स्कॉर्पियो के कुचलकर टोल मैनेजर की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान संजय शुक्ला के तौर पर हुई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल के शव गृह में रखा गया है.

नशे में था आरोपी: टोल कर्मचारियों और स्कार्पियो सवार युवकों के बीच विवाद का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में टोल कर्मचारी कहते सुनाई दे रहे हैं कि इनका वीडियो बनाओ पुलिस सूचित करो. टोल कर्मचारियों के अनुसार युवक नशे की हालत में थे अभद्र व्यवहार कर रहे था. पुलिस के अनुसार मौके से गाड़ी को बरामद कर लिया गया है.

क्या है मामला: बताया जा रहा है की 130 रुपये को लेकर विवाद हुआ था. वीडियो में युवक ने खुद को स्थानीय बताया. जब टोल कर्मचारियों ने उनकी आईडी मांगी, गाड़ी में से एक युवक ने कहा वह टोल के पास बहबलपुर का रहने वाला है. इसलिए गाड़ी को निकाल दिया जाए. विवाद के समय गाड़ी में चार युवक सवार थे.

भागने के चक्कर में टोल मैनेजर पर चढ़ा दी गाड़ीः इसी दौरान टोल शुल्क को लेकर टोल कर्मचारियों के साथ विवाद बढ़ गया. विवाद होता देख टोल मैनेजर संजय आ गए. युवक टोल बचाने के चक्कर में गाड़ी लेकर जाने लगे और गाड़ी टोल मैनेजर संजय के ऊपर चढ गई. इस दौरान टोल मैनेजर संजय गंभीर रूप से घायल हो गए. उसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल में ले जाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया. बरवाला थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि "शव को पोस्टमार्टम अग्रोहा मेडिकल में होगा. मामले के हर तथ्यों की जांच की जा रही है."

ये भी पढ़ें-करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर MLFF लागू, चुनिंदा वाहनों को मिलेगी टोल टैक्स में छूट, जाम से मिलेगी राहत