ETV Bharat / state

बिहार में बजट सत्र का 17वां दिन आज, गैर सरकारी संकल्प पर होगी चर्चा

बिहार विधानसभा के 17वें दिन गैर सरकारी संकल्प, प्रश्नकाल और सियासी बयानबाजी के बीच सत्ता और विपक्ष में होगी तीखी बहस-

budget session in Bihar
बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 17वां दिन (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 25, 2026 at 8:02 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026 का आज 17वां दिन है. सदन में गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा के साथ कई विभागों के प्रश्नों का उत्तर दिया जाएगा. वहीं विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की रणनीति में है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय बिहार दौरे को लेकर भी सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. बजट सत्र 27 फरवरी तक चलेगा और अब महज दो दिन शेष हैं.

11 बजे से शुरू होगी कार्यवाही : विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी. प्रश्नकाल के दौरान ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पंचायती राज विभाग, जल संसाधन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग से जुड़े प्रश्न लिए जाएंगे. संबंधित विभागों के मंत्री सदस्यों के सवालों का जवाब देंगे.

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष के सवालों से ही सरकार असहज! : इस बार दिलचस्प स्थिति यह है कि विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष के सदस्य ही सवालों के जरिए सरकार को असहज कर रहे हैं. खासकर नए विधायक अपने क्षेत्रों की ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहे हैं. कई बार सरकार अपने ही सदस्यों के सवालों में घिरती नजर आती है. शून्यकाल और ध्यानाकर्षण के माध्यम से भी विभिन्न मुद्दों को उठाया जाएगा.

गैर सरकारी संकल्प पर होगी चर्चा : दोपहर बाद गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा होगी. इस दौरान सदस्य अपने क्षेत्रों की प्रमुख समस्याएं सदन में रखेंगे. जिन विभागों से जुड़े संकल्प होंगे, उनके मंत्री जवाब देंगे. सदस्य गैर सरकारी संकल्प के माध्यम से विकास योजनाओं की स्वीकृति या आश्वासन लेने का प्रयास करेंगे. यदि सदस्य संतुष्ट होते हैं तो संकल्प वापस ले लेंगे, अन्यथा उस पर मतदान भी कराया जा सकता है.

सदन में दिखने लगा होली का रंग : विधानसभा में होली का असर भी साफ दिखने लगा है. विधायक और मंत्री होली के रंग में नजर आ रहे हैं. हाल ही में जीआई टैग को लेकर हुई चर्चा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रसिद्ध मिठाइयों और उत्पादों का जिक्र किया. विधानसभा अध्यक्ष से लेकर मंत्री तक ने अपने क्षेत्र की खास पहचान को साझा किया.

विपक्ष सरकार को सदन में कर रहा घेरने की कोशिश : हालांकि सियासी तल्खी भी बरकरार है. चौकीदार-दफादार पर लाठीचार्ज को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ था. मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली थी. विपक्ष कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर सरकार को लगातार घेरने की कोशिश कर रहा है. 2 फरवरी से शुरू हुए बजट सत्र 27 फरवरी को समाप्त हो जाएगा.

ये भी पढ़ें-