ETV Bharat / state

जयपुर जिले में 1 जुलाई से बदलेगा 'वीबी-जी रामजी' के कार्यों का समय, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेंगे मजदूर

नियमानुसार यदि कोई श्रमिक अपनी निर्धारित मात्रा का काम पूरा कर लेता है तो वह जल्दी जा सकेगा.

VB G Ramji Scheme in Jaipur
कार्यालय जिला परिषद (ETV Bharat Jaipur (File Photo))
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : June 30, 2026 at 6:25 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: वीबी-जी रामजी योजना के तहत चल रहे कामकाज के समय में 1 जुलाई बुधवार से बदलाव किया गया है. अब कार्यों का संचालन सुबह 9.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक किया जाएगा. इस दौरान दोपहर 1.00 बजे से 2.00 बजे तक विश्राम काल रहेगा.

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा ने बताया कि यदि कोई श्रमिक समूह निर्धारित समय से पूर्व निर्धारित टास्क के अनुसार कार्य पूर्ण कर लेता है, तो वह कार्य की माप मेट के पास उपलब्ध मस्टररोल में अंकित टास्क प्रपत्र में दर्ज कराने तथा समूह के मुखिया के हस्ताक्षर करवाने के बाद कार्यस्थल छोड़ सकेगा. उन्होंने बताया कि संबंधित मेट निर्धारित समय तक कार्यस्थल पर उपस्थित रहेगा. साथ ही स्पष्ट किया कि इस व्यवस्था के दौरान श्रमिकों को निर्धारित टास्क में किसी प्रकार की कटौती नहीं की गई है.

पढ़ें: वीबी जी रामजी: कांग्रेस के आंदोलन का जवाब देने को भाजपा की कार्यशाला, सरकार-संगठन मिलकर करेंगे मोर्चाबंदी

उन्होंने सभी कार्यक्रम एवं विकास अधिकारियों तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नए कार्य समय की प्रभावी पालना की जाए. केंद्र सरकार ने कुछ समय पहले 'महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम' (मनरेगा) का नाम बदल कर विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (वीबी-जी रामजी) कर दिया था. यह 1 जुलाई से पूरे देश में लागू किया जाएगा.

जयपुर जिले में भीषण गर्मी व लू के मौसम को देखते हुए महात्मा गांधी नरेगा योजना के कार्यों के समय में 24 अप्रैल को आदेश जारी कर बदलाव किया गया था. गर्मी में नरेगा कर्मियों का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया था.