ETV Bharat / state

सरिस्का में 3 शावकों के साथ नजर आई बाघिन एसटी-30, रोमांच से भरे सैलानी

बाघिन एसटी-30 तीन शावकों के साथ टहला रेंज में दिखी तो सरिस्का के युवराज बाघ एसटी-21 ने भी पर्यटकों को लुभाया.

Tiger sighting in Sariska
सरिस्का में टाइगर की साइटिंग (Photo source: Sariska Gypsy driver)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 10, 2026 at 8:47 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अलवर: सरिस्का टाइगर रिजर्व शावकों की पाठशाला बना हुआ है. इन दिनों बाघिन अपने शावकों को जंगल में रहने के तौर तरीके सिखाती दिखती हैं. दुर्गम रास्तों पर चहलकदमी कर रहे शावक पर्यटकों को लुभा रहे हैं. यही कारण है कि नए साल में अब तक कई बाघिनें अपने शावकों के साथ पर्यटकों को दिख चुकी हैं. शुक्रवार शाम बाघिन एसटी-30 तीन शावकों के साथ टहला रेंज में दुर्गम राह पार कर ट्रैक पार करते दिखी. सरिस्का के युवराज बाघ एसटी- 21 ने भी पर्यटकों को लुभाया.

वन्यजीव प्रेमी लोकेश खंडेलवाल ने बताया कि सरिस्का में बाघों का कुनबा 50 पहुंच गया. लिहाजा पर्यटकों को आसान साइटिंग होने लगी. नए साल में पर्यटकों को कई बार बाघ, बाघिन एवं शावकों की साइटिंग हो चुकी है. टहला रेंज में पर्यटकों को बाघिन एसटी- 30 तीन शावकों के साथ नजर आई. पर्यटक एक साथ चार टाइगर देख गदगद हो गए. एक साथ चार टाइगर कभी-कभार ही पर्यटकों को दिखते हैं.

सरिस्का में बाघ-बाघिन की साइटिंग (Video source: Sariska Gypsy Driver)

पढ़ें:सरिस्का में बाघिन एसटी 2302 की दो शावकों के साथ साइटिंग, सफारी ट्रैक पर करता रहा चहलकदमी

खंडेलवाल ने बताया कि सरिस्का का युवराज कहे जाने वाला बाघ एसटी-21 भी सदर रेंज में पर्यटकों को दिखा. पर्यटक सरिस्का में सफारी कर खुश हो गए, क्योंकि एक ही दिन में पांच टाइगर नजर आ गए. कुछ दिन पूर्व सरिस्का की अलवर बफर रेंज में बाघिन एसटी-2302 दो शावकों के साथ पर्यटकों को दिखी थी. उन्होंने बताया कि नए साल में पर्यटकों को बाघ एसटी- 25, बाघिन एसटी-9 सहित अन्य कई बाघ व बाघिनों की साइटिंग हो चुकी है.

नए साल में सरिस्का भ्रमण का उत्साह: कैंटर चालक राजू ने बताया कि नए साल में सरिस्का भ्रमण के लिए अच्छी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं. शुरुआत से सरिस्का में सफारी के लिए पर्यटकों में खासा उत्साह है. शुरू के एक सप्ताह सुबह व दोपहर की सफारी फुल रही. इसके बाद भी पर्यटक अच्छी संख्या में सरिस्का आ रहे हैं. वीक एंड पर सरिस्का में सफारी फुल चल रही है. शनिवार को सरिस्का में बड़ी संख्या में पर्यटक आए. सफारी के दौरान ज्यादातर मौकों पर पर्यटकों को टाइगर की साइटिंग भी हो रही है.

पढ़ें:सरिस्का में एक ही दिन में पांच टाइगर दिखे, रणथंभौर में शावकों के साथ दिखी बाघिन सुल्ताना की सैर