VTR के जंगल में अचानक सामने आ गया बाघ...बंध गई सबकी घिघ्घी..देखें फिर क्या हुआ.?
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में घूम रहे पर्यटकों के सामने अचानक बाघ आ गया जिससे पर्यटक पहले भयभीत हो गए, लेकिन फिर तभी-

Published : January 11, 2026 at 5:42 PM IST
बगहा : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को उस समय रोमांचक अनुभव मिला, जब उन्होंने जंगल में बाघ को विचरण करते हुए देखा. बाघ को देखते ही पर्यटकों ने अपने मोबाइल फोन के कैमरे निकाल लिए और इस दुर्लभ पल को वीडियो में कैद कर लिया. बाघ को इतने करीब से देखकर सभी पर्यटक गदगद नजर आए.
अचानक सामने आ गया बाघ : पर्यटकों ने बताया कि रामनगर निवासी सिकंदर हयात अपने छह दोस्तों के साथ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी पर आए थे. सिकंदर हयात ने कहा कि वे जीवन में पहली बार जंगल सफारी पर गए थे और पहली ही बार में बाघ समेत अन्य वन्य जीवों को देखकर बेहद रोमांचित हो गए. उन्होंने कहा कि बाघ को सामने देखकर एक अलग ही अनुभूति हुई, जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है. अफसोस इस बात का है कि इतने पास रहने के बावजूद वे पहले कभी जंगल सफारी पर नहीं आए थे.
''जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को वन्यजीवों का नजदीक से दीदार हो रहा है. सैलानियों को बाघ, तेंदुआ, भालू, मगरमच्छ, मोर, हिरण और जंगली मुर्गे जैसे वन्य जीव आसानी से नजर आ रहे हैं. वीटीआर की प्रशिक्षित टीम और गाइड का प्रयास रहता है कि पर्यटक यहां से यादगार और सुखद अनुभव लेकर लौटें.''- नेशामणि के., वन संरक्षक सह निदेशक, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व
रोमांचकारी हो गई जंगल सफारी : सिकंदर हयात ने बताया कि जंगल में टहलते हुए बाघ को देखना उनके जीवन का सबसे यादगार पल बन गया है. इस अनुभव को उन्होंने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया है, जो जीवन भर की याद बनकर रहेगा. पर्यटकों ने कहा कि यह सफर उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा.
पर्यटकों ने गाइड को किया धन्यवाद : पर्यटकों ने वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल सफारी के दौरान मिले सभी स्टाफ और गाइड का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि गाइड और वन विभाग की टीम ने उनका पूरा ध्यान रखा और सफारी के दौरान हर संभव सहयोग किया.
प्रशिक्षित टीम कर रही गाइड : इस संबंध में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन संरक्षक सह निदेशक नेशामणी के. ने बताया कि जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को वन्यजीवों का नजदीक से दीदार हो रहा है. सैलानियों को बाघ, तेंदुआ, भालू, मगरमच्छ, मोर, हिरण और जंगली मुर्गे जैसे वन्य जीव आसानी से नजर आ रहे हैं. वीटीआर की प्रशिक्षित टीम और गाइड का प्रयास रहता है कि पर्यटक यहां से यादगार और सुखद अनुभव लेकर लौटें.
ये भी पढ़ें-

