ETV Bharat / state

पीएम पर अभद्र रील बनाना युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने तीन को किया डिटेन

पीएम पर अभद्र रील बनाने के मामले में डिटेन युवकों से पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

obscene reel on PM Narendra Modi
एसपी धर्मेंद्र सिंह (ETV Bharat Bhilwara)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : March 4, 2026 at 6:45 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

भीलवाड़ा: जिले के जहाजपुर थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अभद्र रील बनाने का मामला सामने आया है. जिले की जहाजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन युवकों को डिटेन किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के जहाजपुर क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तीन युवक आपस में संवाद कर रहे हैं, जिनमें से एक युवक दूसरे युवक से संवाद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग कर रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद भीलवाड़ा पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई. जहाजपुर थाना पुलिस ने वीडियो बनाने वाले युवकों के खिलाफ जहाजपुर पुलिस थाने में आईटी एक्ट सहित 113 बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

भीलवाड़ा एसपी ने क्या कहा, सुनिए... (ETV Bharat Bhilwara)

पढ़ें: रील का बुखार : सड़कों पर बाइक से स्टंट, पुलिस ने निकाली हेकड़ी

उन्होंने बताया कि पुलिस जहाजपुर कस्बे के ही तीन युवकों को डिटेन कर पूछताछ कर रही है. एसपी ने कहा कि इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है कि रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के पीछे युवकों की क्या मंशा थी और इनके और कहां-कहां संबंध हैं. डिटेन किए गए युवकों से पुलिस आतंकवादियों से कनेक्शन सहित हर एक पहलू पर फॉरेंसिक, एफएसएल और साइबर सेल की मदद लेते हुए हर बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही है.