ETV Bharat / state

बेटी को पसंद नहीं करती थी सौतेली मां, इसलिए कुल्हाड़ी से काट डाला

गोरखपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, छिपाकर रखी थी कुल्हाडी़, मौका देखते ही किए ताबड़तोड़ वार.

गोरखपुर में बच्ची की हत्या.
गोरखपुर में बच्ची की हत्या. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 25, 2026 at 2:43 PM IST

|

Updated : February 25, 2026 at 3:13 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गोरखपुर: जिले के पिपराइच इलाके में एक सौतेली मां ने तीन साल की बच्ची को कुल्हाड़ी से काट डाला. बताया जा रहा है कि सौतेली मां बच्ची को पसंद नहीं करती थी. हत्या के बाद पति और गांववालों ने आरोपी सौतेली मां को पीछाकर दबोचा. इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया.

घटना इमलिया उर्फ विजहरा गांव में मंगलवार रात की है. बताते हैं कि मध्यरात्रि में सौतेली मां पूजा मौर्या ने तीन साल की सौतेली बेटी अदिति पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए. घटना तब हुई जब पिता त्रिवेणी मौर्य पेशाब के लिए घर से बाहर निकला. पिता त्रिवेणी मौर्य (40) ने बताया है कि पत्नी जब बेटी की हत्या कुल्हाड़ी से की गई थी. घर की दीवार पर खून फैला हुआ था. उसने देखा कि पूजा कुल्हाड़ी लेकर खड़ी थी. यह देख वह चिल्लाया. इसके बाद पूजा भागने लगी. करीब एक किलोमीटर तक उसका पीछा कर पकड़ा. इस दौरान गांव वाले भी साथ हो लिए. लोगों पूजा के पैर रस्सी से बांध दिए. उससे जब पूछा गया कि बेटी की हत्या क्यों की तो उसने कहा कि, आप बेटी को ज्यादा प्यार करते थे, इसलिए सबक सिखाना चाहते थे.

त्रिवेणी ने बताया कि उसकी पहली शादी वर्ष 2012 में लक्ष्मी से हुई थी. 2024 में लक्ष्मी की मौत हो गई. जिससे उसकी 3 साल की बेटी अदिति थी. करीब एक माह पहले ही उसकी शादी 35 साल की पूजा के साथ हुई थी. अक्सर पूजा कहती थी कि आप बेटी को ज्यादा प्यार करते हैं. इधर, पुलिस ने कुल्हाड़ी बरामद कर ली है. पिपराइच के प्रभारी थाना अध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है. आरोपी महिला को सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

घटना की सूचना मिलते ही पिपराईच थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. एसओजी और फॉरेंसिक टीम ने रातोंरात साक्ष्य जुटाए. पूजा मौर्य को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया. थाना पिपराइच में मुकदमा दर्ज किया गया है. प्रारंभिक पूछताछ में पूजा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर का कहना है कि पारिवारिक विवाद और सौतेली बेटी से नफरत इस जघन्य अपराध का मुख्य कारण बताया जा रहा है. आरोपी महिला से विस्तृत पूछताछ जारी है. इस घटना से स्थानीय लोगों में गुस्सा फूट पड़ा है.

एसपी ग्रामीण दिनेश कुमार ने कहा कि यह बेहद संवेदनशील मामला है. हर पहलू की जांच हो रही है. पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूजा को कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है.

यह भी पढ़ें: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दाखिल की अग्रिम जमानत की अर्जी, पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज होने के बाद हाईकोर्ट का रुख

Last Updated : February 25, 2026 at 3:13 PM IST