रेवाड़ी में दूध लेने जारी 3 महिलाओं को कार ने कुचला, गुस्साए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम
हरियाणा के रेवाड़ी में दूध लेने जा रही 3 महिलाओं को कार ने कुचल डाला जिससे 2 महिलाओं की मौत हो गई है.

Published : March 3, 2026 at 9:09 PM IST
रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी में बरेली डहिना सड़क मार्ग पर गांव रामपुरी के पास सड़क किनारे पैदल जा रही महिलाओं को कार ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही दोनों महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. बताया जा रहा है कि महिलाएं दूध लेने के लिए जा रही थी. घटना की सूचना मिलते ही पूरा गांव सड़क पर पहुंच गया और जाम लगा दिया.
कार ने महिलाओं को मारी टक्कर : मिली जानकारी के अनुसार आज देर रात गांव बेरली में डहिना मार्ग पर जब एक साथ गांव की तीन महिलाएं दुकान पर दूध लेने जा रही थी तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने महिलाओं को टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही दो महिलाओं को मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरी महिला के पैर में फ्रैक्चर आया है. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण सड़क पर बैठ गए. डीएसपी विद्यानंद पुलिस बल समेत घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझा कर जाम खुलवाने की कोशिशें शुरू की लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे.
घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी : बताया गया है कि मृतक संतरा 65 वर्षीय और मृतक भतेरी 70 वर्षीय है, जबकि तीसरी महिला निर्मला घायल है. घायल का रेवाड़ी शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. ख़बर लिखे जाने तक ग्रामीणों ने जाम लगा रखा था.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : हरियाणा से संजय भाटिया बने राज्य सभा उम्मीदवार, बीजेपी ने जारी की लिस्ट
ये भी पढ़ें : होली 2026 पर अपनों को दीजिए बधाई, ये ख़ास संदेश भेजकर जीतिए दिल
ये भी पढ़ें : पंजाब यूनिवर्सिटी में जमकर मनाई गई होली, उमंग और उत्साह के बीच खूब उड़े रंग-गुलाल

