ETV Bharat / state

पैर में इंफेक्शन होने पर बेटों ने पिता को घर से निकाला, हाईवे किनारे ठंड से कांपता मिला बुजुर्ग

अंबाला में तीन बेटों ने अपने पिता को घर से बाहर निकाल दिया. जो हाईवे पर ठंड में तड़पता रहा.

Sons Threw Their Father Out Of The House
Sons Threw Their Father Out Of The House (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 24, 2025 at 11:14 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अंबाला: वंदे मातरम दल की टीम को हाईवे किनारे ठंड में ठिठुरता एक बुजुर्ग मिला. इंद्रजीत नाम के बुजुर्ग की हालत ठीक नहीं लग रही थी. इसलिए टीम उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल ले गई.

हाईवे पर ठिठुरता मिला बुजुर्ग: हालात सामान्य होने पर बुजुर्ग ने बताया कि उसके पैर में इंफेक्शन हो गया. जिसके चलते वो चलने में असमर्थ हो गया. इसी वजह से उनके तीन बेटों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया. वो उसे हाईवे किनारे छोड़ कर चले गए. फिलहाल बुजुर्ग का सामान्य अस्पताल में इलाज जारी है और उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है.

पैर में इंफेक्शन होने पर बेटों ने पिता को घर से निकाला (Etv Bharat)

तीन बेटों ने घर से निकाला बाहर: अंबाला निवासी इंद्रजीत देर रात हाईवे किनारे सड़क पर दयनीय स्थिति में मिला. जिसके बाद डायल 112 की टीम ने वंदे मातरम दल को संपर्क किया और मौके पर पहुंच कर उस व्यक्ति को टीम ने रेस्क्यू कर नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया. जिसके बाद खुलासा हुआ कि इंद्रजीत के तीन बेटे हैं. उसके पैरों में इन्फेक्शन हो गया. जिसके बाद वो चलने में असमर्थ हो गया. इसी के बाद उसके बेटों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया. हालांकि अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद कोई उसकी सुध लेने तक नहीं आया.

सामान्य अस्पताल में बुजुर्ग का इलाज जारी: वंदे मातरम दल के सदस्य भरत ने बताया कि देर रात डायल 112 टीम ने सूचना की दी कि हाईवे किनारे एक बुजुर्ग व्यक्ति बुरी स्थिति में पड़ा हुआ है. जिसके बाद टीम ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया और अब उनका उपचार जारी है. उन्होंने इंद्रजीत के परिजनों से विनती करते हुए कहा कि अपने पिता का ख्याल रखें और उनसे मिलने आए.

ये भी पढ़ें- रेवाड़ी में बेटे के सामने पिता का मर्डर, दुकान पर पहुंचे बदमाशों ने सरेआम मार दी गोली

ये भी पढ़ें- नूंह पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध पटाखों का जखीरा जब्त, एटीएम लूट में की पांचवीं गिरफ्तारी और 39.55 ग्राम हेरोइन बरामद