पलामू में ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा
पलामू पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है. जिसमें ब्राउन शुगर के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया है.

Published : December 4, 2025 at 5:25 PM IST
पलामूः जिला में चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड़ के इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर 69 पुड़िया ब्राउन शुगर को बरामद किया है. ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड़ के रहने वाले बादल कुमार, हर्षित राज और मनीष कुमार के नाम शामिल है. बरामद ब्राउन शुगर का वजन 29.24 है.
पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि सेमरटांड़ के इलाके में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री होने वाली है. इसी सूचना के आलोक में डीएसपी राजीव रंजन और इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार केंद्रित में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. दोनों के नेतृत्व में पुलिस ने इलाके में छापेमारी की. पुलिस को देख तीनों आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे लेकिन तीनों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया.
पूरे मामले में पुलिस ने एनडीपीएस के एक्ट में एफआईआर दर्ज किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों ने कई जानकारी दी है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार तस्करों के तीन और साथी हैं जिनकी तलाश की जा रही है.
पूर्व में सदर थाना क्षेत्र और टाउन थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर बरामद हुआ था. जिसका नेटवर्क गढ़वा एवं बिहार के इलाके से जुड़ा था. पुलिस सभी कड़ियों को आपस में जोड़ रही है और तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है. पुलिस के छापेमारी में चैनपुर के थाना प्रभारी अनिल विद्यार्थी सब इंस्पेक्टर छात्रधारी कुमार, बाबूलाल दुबे, एएसआई विनोद कुजूर शामिल रहे.

