ETV Bharat / state

सूखा नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ा एक्शन, नशीली दवाइयां और इंजेक्शन के साथ तीन गिरफ्तार

रोहतास में नशे के इंजेक्शन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से प्रतिबंधित दवाइयां भी बरामद की गई है. पढ़ें..

Rohtas Police
रोहतास में नशीले पदार्थ के साथ तीन गिरफ्तार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 8, 2026 at 8:56 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सासाराम: बिहार के रोहतास में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बिक्रमगंज थाना क्षेत्र से पुलिस की स्पेशल टीम ने नशा के लिए इस्तेमाल की जाने भारी प्रतिबंधित दवाइयां और इंजेक्शन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. सूखे नशे को रोकने की दिशा में ये पुलिस की बड़ी कामयाबी है.

नशीले पदार्थ के साथ तीन गिरफ्तार: जिन तीन तस्करों की गिरफ्तारी हुई है, उनकी पहचान बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धारूपुर के सुनील सिंह, बढैयाबाग के सत्यम आनंद और धवई के रहने वाले रजनीश कुमार के रूप में की गई है. इनके पास से नशे के इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाओं की बड़ी खेप बरामद की गई है.

रोहतास पुलिस को मिली सफलता (ETV Bharat)

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज: पुलिस का कहना है कि यह गिरोह युवाओं को इंजेक्शन के नशे का आदी बना रहा था, जिसके चलते एचआईवी और हेपेटाइटिस जैसी लाइलाज बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है. तीनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार ये इंजेक्शन सामान्य चिकित्सा उपचार की बजाय नशे के रूप में बेचे जा रहे थे और इनसे युवाओं में तेजी से लत फैल रही थी.

Rohtas Police
पुलिस हिरासत में तीनों तस्कर (ETV Bharat)

क्या बोले एएसपी?: बिक्रमगंज एएसपी संकेत कुमार बताया कि पुलिस ने बिक्रमगंज के धारूपुर से भारी संख्या में नशीली दावों के साथ सुनील सिंह को गिरफ्तार किया था. पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर सासाराम से सत्यम आनंद और दावथ से रजनीश कुमार को गिरफ्तार किया गया. वहीं दावथ के मलियाबाग से भारी संख्या में नशीली दवाइयां बरामद हुई है. सभी को जेल भेज दिया गया है.

युवाओं से एएसपी की अपील: सहायक पुलिस अधीक्षक संकेत कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है. इस टीम में बिक्रमगंज और दावथ थाना पुलिस के साथ सशस्त्र बल भी शामिल रहा. उन्होंने इसे जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि नशीले इंजेक्शन के माध्यम से कई प्रकार के रोग फैलाया जा रहा है. लिहाजा युवाओं को इससे बचना चाहिए.

Rohtas Police
नशीली दवाइयां और इंजेक्शन बरामद (ETV Bharat)

"बिक्रमगंज के धारूपुर से नशीली दवाओं के साथ सुनील सिंह को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर सासाराम से सत्यम आनंद एवं दावथ से रजनीश कुमार को पकड़ा गया. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इनके पास से सुई एवं निडिल 250 पीस और एविल और लिफोर्ट इंजेक्शन 2230 पीस बरामद किया गया है."- संकेत कुमार, एएसपी, बिक्रमगंज

ये भी पढ़ें:

सूखा नशा ने बिहार के युवा वर्ग को जकड़ा, पैसे के लिए कर रहे हत्या और लूट जैसे अपराध

बिहार में अब नहीं बिकेगा सूखा नशा, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो रखेगा पैनी नजर